अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यू में ठीकठाक कमाई की। मुहर्रम की छुट्टी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर मूवी पहले दिन डबल डिजिट में कमा सकती है।
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में अच्छी शुरुआत की है। 26 जून, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर रिलीज से पहले गुरुवार शाम अहमद खान निर्देशित इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज रखे गए थे। 25 जून की शाम 7:30 बजे से शुरू हुए इन शोज को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया पॉजिटिव से मिक्स बताई जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शुक्रवार को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो फिल्म पहले दिन सम्मानजनक ओपनिंग कर सकती है। मुहर्रम की छुट्टी भी फिल्म की ओपनिंग को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

'वेलकम टू द जंगल' की पेड प्रीव्यू में शानदार कमाई
शुरुआती ट्रेड अनुमानों के अनुसार, 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने पेड प्रीव्यू शोज से करीब 3.50 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया है। यह प्रदर्शन अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू कलेक्शन के लगभग बराबर माना जा रहा है। ट्रेड सर्किल में माना जा रहा है कि फिल्म मुहर्रम की छुट्टी का पूरा फायदा उठा सकती है। अनुमान है कि पहले दिन फिल्म 13 से 17 करोड़ रुपये नेट के बीच ओपनिंग ले सकती है, जबकि कई ट्रेड एक्सपर्ट्स ने करीब 16 करोड़ रुपये का अनुमान जताया है। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो वीकेंड में फिल्म की कमाई और तेज हो सकती है।
यह भी पढ़ें : 32 सितारों की फौज, हंसी का तूफान...जानिए क्यों देखें अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल'?
'भूत बंगला' को पीछे छोड़ सकती है 'वेलकम टू द जंगल'?
'वेलकम टू द जंगल' को अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' के मुकाबले ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया गया है। फिल्म पॉपुलर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, इसमें बड़ी स्टारकास्ट है और इसका प्रोडक्शन स्केल भी कहीं ज्यादा विशाल है। ऐसे में ट्रेड को उम्मीद है कि फिल्म अपने लाइफटाइम कलेक्शन में 'भूत बंगला' को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि फिल्म के सामने आने वाले हफ्तों में कड़ी चुनौती भी रहने वाली है। आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा', अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4 जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के कारण बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटीशन बढ़ेगा। ऐसे में 'वेलकम टू द जंगल' की लंबी रेस काफी हद तक दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगी।
यह भी पढ़ें : पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'वेलकम टू द जंगल'? एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्म का बुरा हाल
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट और रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।
