किमी काटकर1980-1990 के दशक की सबसे ग्लैमरस और चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। ‘जुम्मा चुम्मा’ गाने से देशभर में सनसनी बनीं किमी ने करियर के पीक पर शादी के बाद फिल्में छोड़ दीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किमी काटकर अब कहां हैं, क्या कर रही हैं?
किमी काटकर ने महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनकी मां मीना फर्नांडीज भी फिल्मों से जुड़ी थीं। किमी ने 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से फिल्मों में कदम रखा, लेकिन उसी साल रिलीज हुई Adventures of Tarzan ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्हें ‘टार्जन गर्ल’ कहा जाने लगा और वह 80s-90s की सबसे चर्चित ग्लैमर स्टार्स में शामिल हो गईं।
26
किमी काटकर ने एक साल में कीं 15 फिल्में
‘टार्जन गर्ल’ की इमेज बनने के बाद किमी कटकऱ की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी। उन्होंने 'लहू', 'दरिया दिल', 'सोने पे सुहागा', 'गैर कानूनी' और 'खून का कर्ज' जैसी फिल्मों में काम किया। 1989 में उनकी 15 फिल्में रिलीज हुई थीं, जो उस दौर में किसी भी एक्ट्रेसेस के लिए बड़ी बात मानी जाती थी। वह उस समय बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं।
36
‘जुम्मा चुम्मा’ ने किमी काटकर को बनाया नेशनल सेंसेशन
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'हम' में किया गया गाना ‘जुम्मा चुम्मा’ किमी कटकऱ के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यह गाना उस दौर का मेगा चार्टबस्टर बना और किमी को ‘जुम्मा चुम्मा गर्ल’ का टैग मिल गया। आज भी लोग उन्हें इसी पहचान से याद करते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डांस स्टाइल ने उन्हें पूरे देश में सुपर पॉपुलर बना दिया था।
46
किमी काटकर करियर पीक पर क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?
जब किमी कटकऱ का करियर पीक पर था, तभी उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। 1992 में उन्होंने फोटोग्राफर और एड फिल्ममेकर शांतनु शौरी से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। अपने इस फैसले को लेकर किमी काटकर ने एक बयान में कहा था, "उस समय मुझे नहीं लगता था कि मैं प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को साथ लेकर चल पाऊंगी। उस दौर में आपको सिंगल दिखना पड़ता था। लोग चाहते थे कि स्क्रीन पर देखकर लगे कि आप सिर्फ उन्हीं के हैं। तब मैंने सोचा कि जिंदगी एक ही है और मुझे सबकुछ जीना है। मैं मॉडल बनी, फिल्मों में आई और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ काम किया। लेकिन मैं कम उम्र में मां भी बनना चाहती थी।”
56
अब कहां हैं किमी काटकर?
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद किमी काटकर ने लाइमलाइट से भी खुद को दूर कर लिया। कई साल तक वह अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहीं। बाद में बेटे की पढ़ाई के लिए भारत लौटीं और पुणे में बस गईं। दूसरी 80s-90s एक्ट्रेसेस की तरह उन्होंने रियलिटी शो या कमबैक का रास्ता नहीं चुना। अब वह परिवार के साथ शांत जिंदगी जीना पसंद करती हैं।
66
अब दादी बन चुकी हैं ‘जुम्मा चुम्मा गर्ल’
कुछ वक्त पहले 'Sussegad Stories with Sheeba' में पहुंची किमी काटकर ने बताया था कि वह अब गोवा में अपने परिवार के साथ रहती हैं और दादी बनने का सुख एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 6 महीने का बेकिंग कोर्स किया और अब उन्हें बेकिंग का काफी शौक हो गया है।भले ही उन्होंने सालों पहले बॉलीवुड छोड़ दिया हो, लेकिन ‘जुम्मा चुम्मा’ और उनका ग्लैमरस अंदाज आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।