विजय वर्मा और ‘जवान’ एक्ट्रेस आलिया कुरैशी की नजदीकियों की चर्चा तेज है। आलिया ने जिंदगी में खास शख्स होने की बात कही थी। जानें कौन हैं आलिया और क्या दोनों की शादी की खबरों में है सच्चाई।
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा की जिंदगी में क्या फिर प्यार ने दस्तक दी है? तमन्ना भाटिया से अलग होने के बाद अब उनका नाम सिंगर और एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में आलिया के म्यूजिक एल्बम ‘झल्ली’ के लॉन्च इवेंट में विजय जिस तरह उन्हें चीयर करते नजर आए, उसने दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को और हवा दे दी। वहीं, हाल ही में आलिया ने भी कहा था कि उनकी जिंदगी में एक खास शख्स आ गया है। हालांकि, उन्होंने विजय का नाम नहीं लिया।
25
कौन हैं आलिया कुरैशी?
आलिया कुरैशी एक सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस हैं। संगीत की दुनिया में वह ‘झल्ली’ नाम से भी जानी जाती हैं। एक्टिंग में उन्हें शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने आजाद की गैंग की एक सदस्य का किरदार निभाया था। आलिया लंबे समय से संगीत से जुड़ी हैं और अपने गाने भी लिखती हैं। उनका म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘झल्ली’ उनकी इसी पहचान का हिस्सा है।
35
झल्ली’ के लॉन्च पर विजय ने लुटाया प्यार
आलिया के म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इनमें विजय वर्मा आलिया की परफॉर्मेंस देखते, तालियां बजाते और सीटी बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। एक वीडियो में वह अपने फोन से आलिया की परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करते भी दिखाई दिए। विजय का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।
45
कई जगह आलिया और विजय हुए स्पॉट
‘लस्ट स्टोरी’ के हीरो विजय वर्मा तमन्ना भाटिया से अलग होने के बाद कई बार आलिया के साथ अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते बनती है। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही घर बसाएंगे। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। बता दें कि आलिया विजय से 11 साल छोटी हैं।
विजय वर्मा हिंदी फिल्मों और ओटीटी की दुनिया के जाने-माने अभिनेता हैं। ‘गली बॉय’, ‘डार्लिंग्स’, ‘मिर्जापुर’ और ‘दहाड़’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके काम को पहचान मिली। वह खास तौर पर अपने दमदार अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।