तमन्ना भाटिया का करोड़ों का सी-फेसिंग अपार्टमेंट, 5 PHOTO में देखें इनसाइड नजारा
Tamannaah Bhatia Sea Facing Luxurious Apartment: तमन्ना भाटिया का घर किस शहर में है और उनके घर की सबसे खास बात क्या है? तमन्ना भाटिया के घर का इंटीरियर किस स्टाइल का है? तमन्ना भाटिया का घर किस तरह की लाइफस्टाइल को दर्शाता है?

तमन्ना भाटिया का लग्जीरियस घर
साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही तमन्ना भाटिया मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट रहती हैं। उनका ये घर अंदर से दिखने में किसी 5 स्टार होटस से कम नहीं है। यहां सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

6065 sq ft में फैला है तमन्ना भाटिया का घर
आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया का ये घर तकरीबन 6065 sq ft में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट की खासियत ये है कि इसके हर ओर से समुद्र दिखाई देता है। उनका ये अपार्टमेंट वर्सोवा-जुहू लिंक रोड की बेव्यू नाम की 22 मंजिला बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर है।
ये भी पढ़ें... पति गोविंदा को नीचा दिखाने कोई मौका नहीं छोड़ती सुनीता, फिर सरेआम उड़ाई धज्जियां
क्या है तमन्ना भाटिया के घर की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया ने ये अपार्टमेंट 16.60 करोड़ में खरीदा है। कहा जाता है कि इस घर के इंटीरियर में उन्होंने तकरीबन 2-3 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।
तमन्ना भाटिया के घर में ओपन बालकनी
तमन्ना भाटिया के घर की खास बात ये है कि इसमें एक बड़ी ओपन बालकनी है। यहां तरह-तरह के पौधों लगे हैं और हरियाली नजर आती हैं। बालकनी में पांच लोगों के बैठने लायक एक बड़ा जकूजी भी है।
तमन्ना भाटिया के घर का इंटीरियर
तमन्ना भाटिया के लिविंग रूम में सफेद, क्रीम और काले रंग के शेड्स से सजावट की है। इसके अलावा मखमली सोफे, स्टाइलिश डिजाइनर कॉफी टेबल और मॉडर्न डेकोर देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में कौन-कौन लेगा एंट्री, किस दिन शुरू होगा नया सीजन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।