Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 कब शुरू हो सकता है और क्या इस बार इसे सलमान खान होस्ट करेंगे? क्या कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी हो गई है? Bigg Boss 20 में किस तरह के कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं?
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन यानी बिग बॉस 20 एक बार फिर सुर्खियों में है। Bigg Boss 20 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शो शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स के नाम सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी, सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया के कई चर्चित चेहरे इस सीजन में नजर आ सकते हैं। वहीं, शो की शुरुआत को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन फिर भी कुछ नाम सामने आए हैं। आइए, जानते हैं सलमान खान के शो से जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में...

Bigg Boss 20 का सबसे बड़ा अपडेट
बिग बॉस सीजन 19 के खत्म होने और गौरव खन्ना के कैश प्राइज के साथ शानदार ट्रॉफी जीतने के बाद से ही सबका ध्यान अगले सीजन पर है। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस 20 की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस पॉपुलर रियलिटी शो का एक और धमाकेदार सीजन शुरू हो जाएगा। बिग बॉस हाउस की कमान संभालने से पहले खबर है कि सलमान अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट करने वाले हैं। इस फिल्म को वामसी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें नयनतारा लीड रोल में हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी टीम अभी दोनों प्रोजेक्ट्स के शेड्यूल को इस तरह से सेट कर रही है कि बिना किसी देरी के दोनों पर काम आसानी से चलता रहे। बिग बॉस के नए सीजन को लेकर चर्चा है कि ये पुराने वर्सेस नए फॉर्मेट के बेस पर होगा यानी इसमें पुराने कंटेस्टेंट, नए कंटेस्टेंट के साथ मुकाबला करते नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें... Lock Upp 2 Host Fees: एक एपिसोड की कितनी फीस लेंगे फराह खान-रितेश देशमुख?
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट की लिस्ट
इस बीच बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा हो रही है। शो को लेकर पिछले सीजन के कई जाने-माने नामों सुर्खियों में बने हुए है। आसिम रियाज, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा जैसे पुराने कंटेस्टेंट के नाम चर्चा में हैं, हालांकि इनमें से किसी ने भी शो में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। साथ ही ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स आने वाले सीजन के लिए कंटेस्टेंट की लिस्ट को नया रूप देने के लिए टीवी हस्तियों और डिजिटल क्रिएटर्स से बातचीत कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए सीजन में रिधिमा गुप्ता, भागीरथ भट्ट, रुरू ठाकुर, अरबाज पटेल, भव्य सिंह और सोशल मीडिया क्रिएटर तुषार करवार के नाम सामने आए हैं। इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर तरुण राज अरोड़ा का नाम भी शो से जुड़ रहा है। वहीं, कुछ और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए है, जिसमें फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, जन्नत ज़ुबैर, एल्विश यादव, अनवेज दरबार और उर्फी जावेद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें... मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने की सगाई, जानें कौन है होने वाला दामाद और कब है शादी?
