Lock Upp Season 2 Host Fees: कब शुरू हो रहा है रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2? लॉक अप सीजन 2 को होस्ट करने कितनी फीस ले रहे हैं फराह खान और रितेश देशमुख? लॉक अप सीजन 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा? 

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो लॉक अप अपने दूसरे सीजन के साथ धमाका करने आ रहा है। जब से शो की घोषणा हुई है, दर्शक इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए थे। आपको बता दें कि शो का पहला सीजन कंगना रनोट ने होस्ट किया था। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। इसी बीच दोनों शो को होस्ट करने हर एपिसोड कितनी फीस लेंगे, ये जानकारी रिवील हो गई हैं। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लॉक अप 2 के लिए फराह खान-रितेश देशमुख की फीस

रियलिटी शो लॉक अप 2 के लिए काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। भारत के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक अपने दूसरे सीजन के लिए तैयार है और इस बार दर्शक कई बड़े बदलावों की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि 2022 में पहला सीजन में कंगना रनोट ने अकेले होस्ट किया था और करण कुंद्रा जेलर बने थे, लेकिन आने वाले सीजन में होस्ट की एक नई जोड़ी नजर आएगी। इस बार इसे फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान और बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो फराह लॉक अप 2 को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड 15 से 25 लाख रुपए के बीच फीस लेंगी। वहीं, रितेश की फीस की बात करें तो वे फराह से ज्यादा वसूल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे हर एपिसोड लगभग 30 से 40 लाख रुपए लेंगे।

ये भी पढ़ें... राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया को लेकर बेटी का चौंकाने वाला खुलासा, खुद रह गई थी हैरान

कब शुरू होगा लॉक अप 2 और कौन होंगे प्रतिभागी

लॉक अप 2 इसी महीने की 27 तारीख से शुरू होने जा रहा है। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। जेल की थीम वाले इस छह वीक के रियलिटी शो में 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट होंगे, जो सीमित सुविधाओं के बीच रहते हुए मुश्किल फिजिकल और मेंटल चुनौतियों का सामना करेंगे। गेम में बने रहने और एलिमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट को अपने कुछ गहरे राज भी बताने होंगे। शो में शामिल होने वाले कुछ प्रतिभागियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सबसे पहला नाम शिवांगी जोशी का है। इनके अलावा राम कपूर, उर्फी जावेद, अर्चना गौतम, शिल्पा शिंदे, उर्वशी ढोलकिया और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के नाम सामने आए हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था, जिसमें होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के बीच दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें... आमिर खान के इवेंट में सलमान खान पर टिकी सबकी नजर, करीना-काजोल का जलवा, देखें 8 PHOTOS