Sunita Ahuja Make Fun Of Husband Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का कौन सा बयान चर्चा में है? क्या सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा पर तंज कसा है? गोविंदा और सुनीता की शादी कब हुई थी?
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सुनीता का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं। कई लोगों का मानना है कि सुनीता ने मजाकिया अंदाज में गोविंदा पर तंज कसा, जबकि कुछ इसे पति-पत्नी के बीच होने वाली सामान्य नोकझोंक के रूप में देख रहे हैं। पिछले कुछ समय से सुनीता के कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट क्लिप्स चर्चा में रहे हैं, जिनमें उन्होंने अपनी मैरीड लाइफ और गोविंदा की आदतों पर खुलकर बात की है थी। अब एक बार फिर सुनीता ने पति का सरेआम मजाक उड़ाया है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए, पढ़ते हैं क्या है पूरा मामला...

सुनीता आहूजा ने उड़ाया गोविंदा का मजाक
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उन्हें नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। और यही वजह है कि सुनीता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुनीता ने गोविंदा को बकरा बताकर खूब गदर मचाया था। एक बार फिर उन्होंने पति की इज्जत की धज्जियां उड़ाई है। बता दें कि इस बार सुनीता ने सरेआम गोविंदा के नकली बालों का मजाक उड़ाया है। हाल ही में सुनीता, शिल्पा शेट्टी के शो मां है ना में पहुंची थीं। यहां वे बेटी टीना अहूजा के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने बातचीत के दौरान पति की पोल खोलनी शुरू की और बताया कि उनके बाल असली नहीं हैं, वो विग लगाते हैं। हालांकि, सुनीता द्वारा उड़ाया गया गोविंदा का मजाक फैन्स को पसंद नहीं आया। फैन्स ने सोशल मीडिया पर सुनीता की क्लास लगा दी। कुछ ने शर्म करो तो कई बोले- मुंह खोलने से पहले सोचा करो।
ये भी पढ़ें... Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में कौन-कौन लेगा एंट्री, किस दिन शुरू होगा नया सीजन?
गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी कब हुई
आपको बता दें कि गोविंदा ने 1986 में बॉलीवुड में कदम रखा था और 1987 में उन्होंने सुनीता से शादी की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की बात सालों तक छुपाकर रखी थी। सुनीता से शादी के 4 साल बाद गोविंदा की मैरीड लाइफ का खुलासा हुआ था। बता दें कि 49 साल की उम्र में गोविंदा ने दोबारा सुनीता से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। कपल के 2 बच्चे टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। बेटी ने एक्टिंग में किस्मत आजमाई, लेकिन फ्लॉप रही। अब बेटा बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें... मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने की सगाई, जानें कौन है होने वाला दामाद और कब है शादी?
