Salman Khan की 'मातृभूमि' की नई हीरोइन अभिश्री सेन कौन हैं? भाईजान से है सालों पुराना कनेक्शन!

Published : Apr 10, 2026, 01:41 PM IST

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'मेरा जे नहीं भरा' रिलीज हो गया है। यह रोमांटिक ट्रैक है, जो सलमान और चित्रांगदा सिंह पर नहीं, बल्कि दो अन्य कलाकारों ज़ेन शॉ (Zeyn Shaw) और अभिश्री सेन पर फोकस्ड है। जानिए कौन हैं अभिश्री सेन...

PREV
17
सलमान खान ने शेयर किया 'मातृभूमि' का नया गाना

सलमान खान ने 'मातृभूमि' का नया गाना 'जी नहीं भरा सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है, "Welcome to the silver screen." (सिल्वर स्क्रीन पर स्वागत है।)" इसके साथ उन्होंने ज़ेन शॉ और अभिश्री सेन को टैग किया है।"

27
गाने में दिखी ज़ेन और अभिश्री का रोमांटिक केमिस्ट्री

'मेरा जी नहीं भरा' गाने को आवाज़ श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने दी है, जबकि इसके बोल समीर टंडन और विश्वदीप जीस्ट ने लिखे हैं। समीर टंडन और कुमार गौरव सिंह द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में ज़ेन शॉ और अभिश्री सेन की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ज़ेन शॉ को पहले 'फर्रे' जैसी फिल्म में देखा जा चुका है। लेकिन अभिश्री सेन के लिए 'मातृभूमि' पहली फिल्म है। लोग जानना चाहते हैं कि अभिश्री कौन हैं?

यह भी पढ़ें : सौरभ द्विवेदी ने उड़ाया राजपाल यादव का मजाक, सपोर्ट में उतरे सलमान खान ने दिया करारा जवाब

37
कौन हैं अभिश्री सेन?

अभिश्री सेन मुंबई की रहने वाली हैं और पेशे से कोरियोग्राफर हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, उस वक्त वे 23 साल की थीं। इसके हिसाब से देखें तो अब वे 30 साल की हो चुकी हैं। बताया जाता है कि अभिश्री तब महज 4 साल की थीं, जब उन्होंने डांस को अपना लक्ष्य बना लिया था। उनके इस सपने में उन्हें अपनी मां का साथ मिला और 8 साल की उम्र में दुनिया ने उनका डांसिंग हुनर देखा।

47
मुदस्सर खान ने सिखाया अभिश्री को डांस

अभिश्री सेन ने डांस मुंबई की द फायर डांस एकेडमी से सीखा, जहां उनके गुरु कोरियोग्राफर मुदस्सर खान थे। यह एकेडमी भी उन्हीं की है। अभिश्री ने 'बूगी वूगी' जैसे डांसिंग रियलिटी शो जीते।

यह भी पढ़ें : Maatrubhumi Postponed: सलमान खान की 'मातृभूमि' हुई पोस्टपोन! अब इस तारीख पर हो सकती है रिलीज

57
17 की उम्र में हुई अभिश्री सेन की बॉलीवुड एंट्री

अभिश्री सेन उस वक्त 17 साल की थीं, जब उन्होंने मुदस्सर खान की असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा। यहीं से उनका सलमान खान के साथ पहला कनेक्शन भी जुड़ा। उन्होंने मुदसर की असिस्टेंट के तौर पर सलमान खान स्टारर 'दबंग 2', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'जय हो' के लिए काम किया। अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' में भी वे असिस्टेंट डांस कोरियोग्राफर रहीं।

67
इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं अभिश्री सेन

अभिश्री सेन ने स्वतंत्र कोरियोग्राफर के तौर पर अक्षय कुमार स्टारर 'बेबी' में ईशा गुप्ता पर फिल्माए गए गाने 'बेपरवाह' के लिए काम किया था। Idiva से बातचीत में अभिश्री ने दावा किया था कि वे बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ तक जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुकी हैं।

77
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं अभिश्री सेन

अभिश्री सेन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 32.9 हजार से ज्यादा है। इसके बायो में उन्होंने लिखा है, "Born from boombox." अभिश्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सुपरस्टार सलमान खान, रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना , शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा समेत देश के कई दिग्गजों को फॉलो करती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories