कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की

Published : Feb 09, 2026, 01:04 PM IST

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 के तहत इंडिया वर्सेस यूएस के बीच हालिया मुकाबले में सबका ध्यान मैच से ज्यादा एक लड़की ने खींचा, जो स्टेडियम में मौजूद थी। दरअसल, इस लड़की का मैच देखते हुए एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

PREV
15
ICC T20 वर्ल्डकप में डांस करने वाली लड़की कौन?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेस यूएस के मैच के दौरान एक लड़की स्टेडियम में जमकर नाचती नजर आई। इसका डांस वायरल हो रहा और हर कोई जानना चाहता है कि आखिरी ये कौन हैं। आइए, आपको बताते हैं इस लड़की के बारे में…

25
तन्वी गडकरी कौन?

ICC T20 वर्ल्डकप से जिस लड़की का डांस वायरल हो रहा है, उसका नाम तन्वी गडकरी है। आपको बता दें कि तन्वी एक्ट्रेस, डांसर और डिजिटल क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और करीब 3.20 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें... Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर की गोदभराई की 8 PHOTOS, देखें कौन-कौन पहुंचा

35
तन्वी गडकरी का वर्कफ्रंट

तन्वी गडकरी को पहचान 2023 में आई डांस बेस्ड वेब सीरीज कैंपस बीट्स से मिली, जो अमेजन मिनीटीवी पर स्ट्रीम हुई थी। इसमें उनके किरदार रिहाना को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था। इसके बाद वो जमनापार और पॉवर ऑफ पंच का भी हिस्सा रहीं।

45
म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी तन्वी गडकरी

तन्वी गडकरी कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बंसी और दिल डूबा जावे सहित अन्य म्यूजिक वीडियो में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो खूब ट्रेंड करते हैं। वे डांस रील्स और लाइफस्टाइल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कई ग्लैमरस फोटोज भी देखें जा सकते हैं।

55
तन्वी गडकरी ने शेयर किया डांस वीडियो

आपको बता दें कि तन्वी गडकरी ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- स्टेडियम में अपना पहला क्रिकेट मैच देखने गई थी, खुद को टीवी पर डांस करते देखा। बता दें कि लाइव टेलीकास्ट के दौरान कैमरा उन पर तब आया जब इंडियन बैट्समैन ने बड़ा शॉट लगाया और वो खुशी से झूम उठीं और डांस करने लगी थी।

ये भी पढ़ें... हीरो हो तो राहुल रॉय जैसा, पहली हिट के बाद साइन की 47 फिल्में, फिर जो हुआ वो भयानक था

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories