40 साल की सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बीती शाम उनकी गोद भराई का आयोजन किया गया। इस ग्रैंड फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। बेबी शॉवर सेरेमनी में करीना कपूर का रॉयल लुक देखने को मिला। वहीं, पूरा कपूर खानदान भी इस मौके पर मौजूद था।
सोनम कपूर की गोद भराई का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ पूजा की। सोनम प्रिटेंड लहंगा में बेहद खूबसूरत दिखीं। वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
28
अनुपम खेर ने किए सोनम कपूर के साथ पोज
सोनम कपूर के बेबी शॉवर में अनुपम खेर भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने सोनम के साथ पोज भी दिए। आपको बता दें कि अनुपम, सोनम के पापा अनिल कपूर के जिगरी दोस्त हैं।
सोनम कपूर की गोद भराई में दोस्त करीना कपूर भी पहुंची थी। इस मौके पर करीना का रॉयल लुक देखने को मिला। उन्होंने ब्लू कलर का गोट लगा कुर्ता कैरी किया था। वहीं, भूमि पेडनेकर भी सेरेमनी में नजर आईं।
48
खुशी-शनाया कपूर का ट्रेडिशनल लुक
सोनम कपूर की गोद भराई में उनकी कजिन बहनें खुशी और शनाया कपूर भी पहुंची थीं। दोनों ही ट्रेडिनल लुक में नजर आईं। खुशी ने पीली बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी कैरी की थी। वहीं, शनाया पीच कलर के सूट में नजर आईं।
58
स्टाइलिश लुक में अनिल कपूर
अनिल कपूर भी बेटी सोनम कपूर की गोद भराई में नजर आए। इस दौरान उन्होंने फूल-पत्ती प्रिंट का शानदार कुर्ता-पजामा कैरी किया। गॉगल लगाए अनिल बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।
68
बहन की गोद भराई में अर्जुन कपूर
सोनम कपूर की गोद भराई में चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी नजर आईं। वहीं, अर्जुन कपूर भी बहन की बेबी शॉवर सेरेमनी में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने डार्क ऑरेंज कलर का कुर्ता पहन रखा था।
78
फैमिली के साथ संजय कपूर
सोनम कपूर की गोद भराई में संजय कपूर पत्नी महीप और बेटे जहान के साथ नजर आए। सभी ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। महीप इस मौके पर लाइट पिंक कलर के सूट में नजर आईं।
88
सोनम कपूर की गोद भराई में शबाना आजमी
सोनम कपूर की गोद भराई में शबाना आजमी भी नजर आईं। इस मौके पर सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मसाबा गुप्ता के साथ पोज दिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।