Tanya Mishra कौन हैं? कैसे अचानक बनीं नई ‘नेशनल क्रश’, जानें मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर

Published : Sep 28, 2026, 11:00 AM IST
Tanya mishra model

सार

Tanya Mishra अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई हैं। जानें मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर, फिल्में, वेब सीरीज और ‘नेशनल क्रश’ बनने की वजह।

Who is Tanya Mishra: तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) इन दिनों अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और स्टाइलिश अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें भारत की नई ‘नेशनल क्रश’ (National Crush) तक कहने लगे हैं। तान्या की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच लोग उनके मॉडलिंग करियर, फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में भी जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं तान्या मिश्रा के बारे में।

कौन हैं तान्या मिश्रा?

  • तान्या मिश्रा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें प्रोफेशनल तौर पर Tanyaa Mishra नाम से भी जाना जाता है।
  • इंटरनेट पर मौजूद प्रोफाइल के मुताबिक उनका जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था। 
    उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से B.Com किया है। तान्या ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और Femina, Filmfare और Grazia जैसी मैगजीन से जुड़े असाइनमेंट किए हैं।
  • फेमिना के अप्रैल-मई 2024 एडिशन से उनका कवर अपीयरेंस भी जुड़ा है। वह IAWA Miss India 2019 में फोर्थ रनर-अप रही थीं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं देते हुए उन्हें भारत की नई ‘नेशनल क्रश’ कह रहे हैं।

तान्या मिश्रा क्यों आईं चर्चा में?

  • सितंबर 2026 में तान्या मिश्रा की ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ी है। कुछ फैंस उन्हें ‘नई नेशनल क्रश’ कह रहे हैं।
  • हालांकि, ‘नेशनल क्रश’ किसी आधिकारिक सर्वे, पुरस्कार या संस्था की ओर से दिया जाने वाला खिताब नहीं है।
  • आम तौर पर सोशल मीडिया पर फैंस किसी कलाकार की लोकप्रियता और उसके प्रति अपनी पसंद जाहिर करने के लिए इस तरह के नाम का इस्तेमाल करते हैं।

तान्या मिश्रा का करियर

  • एक्टिंग की बात करें तो तान्या मिश्रा गजनवी और चेज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
  • इसके अलावा, वह 'चिड़िया उड़' वेब सीरीज से भी जुड़ी रही हैं। इस सीरीज में जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिक्का चावला जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
  • तान्या की प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, वह अब तक 7 म्यूजिक वीडियो में लीड अभिनेत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं।
  • इनमें 'नखरो' और 'तू मेरा हो जाएगा' जैसे म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। हाल ही में उनका ‘Kasoor’ म्यूजिक वीडियो भी चर्चा में रहा है, जिसमें वह मॉडल और अभिनेत्री के तौर पर नजर आईं।

पहली भी आईं कई National Crush

भारत में ‘नेशनल क्रश’ शब्द पिछले कुछ साल से काफी लोकप्रिय रहा है। अलग-अलग समय पर रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी, साई पल्लवी, वामिका गब्बी और पूजा हेगड़े जैसी एक्ट्रेसेस को भी फैंस इस नाम से बुलाते रहे हैं। अब इसी तरह की सोशल मीडिया चर्चा में तान्या मिश्रा का नाम भी शामिल हो गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The Paradise Collection Day 4: खराब रिव्यूज के बावजूद दौड़ रही 'द पैराडाइज', 4 दिन में की इतनी कमाई
The Vvaan Collection Day 3: 'द वन' ने रविवार को मचाया तहलका, कर डाली अब तक की सबसे ज्यादा कमाई!