Richest TV Actress: कौन है भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस? जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Mar 05, 2026, 04:42 PM IST

Richest TV Actress in India: टीवी एक्ट्रेसेस आज किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। डेली सोप से लेकर रियलिटी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए ये करोड़ों कमाई कर रही हैं। लेकिन आप जानते हैं कि भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस कौन है? जानिए

PREV
14
जन्नत जुबैर:सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) को इस वक्त देश की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये है। जन्नत ने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने फुलवा और आशिकी जैसे सीरियल्स में काम किया। टीवी के साथ-साथ वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। ब्रांड प्रमोशन से भी वह मोटी कमाई करती हैं। जन्नत मुंबई में रहती हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं।

24
श्वेता तिवारी: पॉपुलैरिटी और दौलत दोनों में आगे

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की नेटवर्थ करीब 81 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने कई हिट सीरियल्स में काम किया और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें BMW 7 सीरीज और Audi A4 जैसी गाड़ियां शामिल हैं। श्वेता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

34
निया शर्मा: सीरियल और रियलिटी शो से कमाई

निया शर्मा (Nia Sharma) की गिनती भी टीवी की अमीर एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 70 करोड़ रुपये है। उन्होंने नागिन 4, जमाई राजा, एक हजारों में मेरी बहना है और इश्क में मरजावां जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है। निया कई रियलिटी शोज की होस्ट भी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

44
हिना खान: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

हिना खान (Hina Khan) की नेटवर्थ करीब 52 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा वह बिग बॉस 11 में भी नजर आईं। हिना मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट में रहती हैं और उनके पास ऑडी जैसी महंगी कार है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories