- Home
- Entertainment
- Govinda Neelam Relationship: नीलम संग रिश्ते पर गोविंदा का खुलासा, बोले- डॉल जैसी दिखती थीं… बताया कैसा था उनका प्यार
Govinda Neelam Relationship: नीलम संग रिश्ते पर गोविंदा का खुलासा, बोले- डॉल जैसी दिखती थीं… बताया कैसा था उनका प्यार
Govinda Neelam Love Story: गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कबूला कि वे नीलम कोठारी पर दिल हार बैठे थे। बोले- नीलम डॉल जैसी दिखती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि नीलम के लिए उनका प्यार कैसा था। जानिए

गोविंदा ने कबूला नीलम के लिए प्यार, बोले- ‘मैं दिल हार बैठा था’
90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका पुराना रिश्ता है। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने पहली बार खुलकर माना कि वह अपनी को-स्टार नीलम कोठारी के प्रति आकर्षित थे और अपना दिल हार बैठे थे। उस दौर में दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी, जबकि गोविंदा पहले से शादीशुदा थे।
गोविंदा ने मानी नीलम के लिए कैसी थी उनकी फीलिंग्स
एक बातचीत के दौरान गोविंदा ने स्वीकार किया कि नीलम उन्हें बेहद अलग और खास लगती थीं। उन्होंने कहा कि वह गुड़िया जैसी दिखती थीं और उनकी पर्सनैलिटी बहुत प्यारी थी। गोविंदा ने बताया कि वह पहले नीलम की फिल्में देखकर उनकी तारीफ किया करते थे और कभी सोचा भी नहीं था कि आगे चलकर उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।
नीलम को देख लेने भर से खुश हो जाते थे
जब नीलम उनकी को-स्टार बनीं तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। गोविंदा के मुताबिक, उस समय का रोमांस आज जैसा नहीं था। सिर्फ एक-दूसरे को देख लेने भर से दिल खुश हो जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ने साथ में शानदार काम किया और उनकी लगभग हर फिल्म और गाने हिट रहे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि गोविंदा और नीलम रिलेशन में थे या नहीं, या गोविंदा की फीलिंग्स के बारे में नीलम को पता था या नहीं।
पहले भी कर चुके हैं प्यार का इजहार
यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा ने नीलम को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की हों। 1990 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि नीलम से जितना ज्यादा मिलते गए, उतना ही उन्हें पसंद करने लगे। उन्होंने माना था कि वह ऐसी लड़की थीं, जिन पर कोई भी दिल हार सकता है और उन्होंने भी अपना दिल हार दिया था।
गोविंदा और नीलम की सुपरहिट जोड़ी
80 और 90 के दशक में गोविंदा और नीलम की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी बन गई थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। इनमें लव 86, इलजाम, खुदगर्ज, सिन्दूर, फर्ज की जंग, बिल्लू बादशाह, ताकतवर और घराना जैसी फिल्में शामिल हैं। उस दौर में उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी।
नीलम के लिए उन्होंने सुनीता के साथ तोड़ दी थी सगाई
1990 में स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने खुलकर माना था कि वह नीलम से प्यार करते थे। उन्होंने यह भी बताया था कि नीलम के लिए उन्होंने सुनीता के साथ अपनी सगाई तक तोड़ दी थी। गोविंदा नीलम से शादी करना चाहते थे और उन्हें इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता था। हालांकि, सगाई तोड़ने के करीब पांच दिन बाद सुनीता का फोन आया। उस बातचीत ने सब कुछ बदल दिया। गोविंदा ने खुद कहा था कि अगर उस वक्त सुनीता ने उन्हें समझाया न होता, तो शायद वह नीलम से ही शादी कर लेते।
अब कहां हैं गोविंदा और नीलम?
गोविंदा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं नीलम ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन हाल के वर्षों में उन्होंने ओटीटी पर वापसी की। वह 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए शो Fabulous Lives of Bollywood Wives के तीसरे सीजन में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

