
बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच झगड़े होना आम बात है। कई बार तो हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। इसी बीच एक लेटेस्ट जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म अल्फा के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच जमकर विवाद हो गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को बीच-बचाव करने आना पड़ा। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों में विवाद किस बात को लेकर हुआ। आइए, जानते हैं पूरा मामला...
बॉबी देओल और आलिया भट्ट लाइमलाइट में आ गए हैं, इसकी वजह फिल्म अल्फा के सेट पर हुआ विवाद है। इस विवाद को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। आलिया को लगा कि सीन में कुछ चेंज होना चाहिए लेकिन बॉबी अपनी बात पर अड़े रहे और सीन में बदलाव के लिए तैयार नहीं हुए। ये जरा सी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया और सेट का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद को देखते हुए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को बीच में आना पड़ा। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों के बीच का विवाद सुलझाया और किसी तरह शूटिंग पूरी हुई। हालांकि, इस विवाद को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें... O Romeo के 7 सबसे अमीर स्टार, शाहिद कपूर या तृप्ति डिमरी किसके पास ज्यादा दौलत?
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स सीरीज की फिल्म है अल्फा। इसके पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 जैसी फिल्में आ चुकी है। इनमें से कुछ हिट रही और कुछ फ्लॉप। अब अल्फा आ रही है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। वहीं, बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ दिन पहले आई खबर की मानें तो मेकर्स इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ में अभी तक इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मूवी इसी साल यानी 2026 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट! क्या आधा कर्ज चुका दिया है कॉमेडियन ने?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।