Anurag Dobhal Controversy: बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर की इंटर-कास्ट मैरेज बनी विवाद की वजह? 2 घंटे के वीडियो में परिवार पर गंभीर आरोप

Published : Mar 05, 2026, 11:18 AM IST

Anurag Dobhal Controversy: UK07 Rider नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने अपने आखिरी वीडियो में इंटरकास्ट मैरेज को लेकर माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। डिप्रेशन और सुसाइड अटेम्प्ट का भी दावा किया। जानें पूरा मामला।

PREV
16
UK07 Rider के नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने कहा- छोड़ रहे यूट्यूूब

हाल ही में अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं और जो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना और टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह यूट्यूब छोड़ रहे हैं और यह उनका आखिरी वीडियो है।

26
“मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई”

करीब दो घंटे लंबे इस वीडियो में अनुराग डोभाल फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों में उनकी जिंदगी इतनी बदल गई कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि हालात ऐसे हो जाएंगे। अनुराग ने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करते रहे।

36
शादी से पहले और बाद में बढ़ा तनाव

अनुराग ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता को अपनी जरूरतों से ऊपर रखा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी रितिका से मुलाकात की थी। पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार और बाद में शादी का फैसला लिया। लेकिन उनका आरोप है कि परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। अनुराग का कहना है कि शादी से सिर्फ छह दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से इनकार कर दिया। उन्हें रिश्तेदारों के सामने हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई और मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया। इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार ने उन्हें घर में भी एंट्री नहीं दी।

46
आत्महत्या की कोशिश का दावा

वीडियो में अनुराग डोभाल ने यह भी दावा किया कि वह इस मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वह गहरे डिप्रेशन में हैं, कई दिनों से कुछ खाया नहीं है और खुद को पूरी तरह टूट चुका महसूस कर रहे हैं।

56
पत्नी से अलगाव और भाई पर आरोप

अनुराग डोभाल ने बताया कि इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी रितिका भी उनसे अलग हो गईं। उन्होंने अपने भाई पर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया पर एक्सपोज करने की धमकी देकर उनकी प्रॉपर्टी और यहां तक कि उनके पालतू कुत्ते तक ले लिए।

66
वीडियो के साथ अनुराग डोभाल का भावुक संदेश

वीडियो के साथ अनुराग डोभाल ने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद भले ही लोग उनके खिलाफ कुछ भी कहें, लेकिन वह गलत नहीं थे। उन्होंने रितिका से अपील की कि कम से कम भविष्य में अपने बच्चे के लिए सच का साथ दें। गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने मई 2025 में रितिका से शादी की थी और सितंबर में दोनों ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी भी शेयर की थी। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनकी हालत को लेकर काफी चिंतित हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories