
साउथ सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के साथ 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। वे रामायण में रावण का जबरदस्त रोल प्ले कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म से उनका लुक अभी तक रिवील नहीं किया गया है। इसी बीच एक ताजा जानकारी सामने आई हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने यश द्वारा निभाए जा रहे रावण के रोल को लेकर बात की और खुलासा किया कि यश इस किरदार को निभाने के लिए क्यों तैयार हुए। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह, फिल्म की स्टार कास्ट, मेकिंग और नई अपडेट्स के बारे में....
डायरेक्टर नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म रामायण अपनी घोषणा के साथ से ही चर्चा में बनी हुई है। कुछ महीनों पहले फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें राम बने रणबीर कपूर का लुक सामने आया था। इसमें यश द्वारा निभाए गए रावण वाले रोल की भी झलक देखने को मिली थी, हालांकि उनका फेस नहीं दिखाया गया। इसके बाद से ही फैन्स यश के किरदार को लेकर उत्साहित हो रहे हैं। इस फिल्म में वो रावण की भूमिका निभा रहे हैं, इसे लेकर अभी से बज बना हुआ है। वहीं, फैन्स ये भी जानना चाहते हैं कि यश ने रावण का किरदार क्यों चुना? मूवी के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस सवाल का जवाब हाल ही दिए एक इंटरव्यू में दिया। मनी कंट्रोल से बातचीत के दौरान उन्होंने यश की भूमिका को लेकर खुलासा किया। नमित ने कहा कि कई बार कहानियां ऐसी होती हैं इसमें कलाकारों का किरदार से जुड़ना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि यश ने उनके इस विजन को आकार दिया है। यश की खासियत नहीं है कि वो सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि वो शख्स हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट और उनके सपने के बारे में जाना और इससे जुड़ गए। यश इस किरदार को पूरी दुनिया के सामने एक बेहतरीन ढंग से पेश करना चाहते है, इसलिए मूवी में काम करने हामी भरी।
ये भी पढ़ें.. Peddi स्टार राम चरण के खानदान में कौन-कौन, क्या है पवन कल्याण-अल्लू अर्जुन से रिश्ता?
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, विवेक ओबेरॉय, अमिताभ बच्चन, लारा दत्ता, शिबा चड्ढा, शोभना, शिशिर शर्मा, सोनिया बलानी, मोहित रैना, आदिनाथ कोठारे आदि लीड रोल में हैं। इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और डीएनईजी के बैनर तले बनाया गया है। इसमें हंस जिमर और एआर रहमान का संगीत हैं। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें.. 4000 CR की 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर बवाल! TV के राम अरुण गोविल ने भी तोड़ी चुप्पी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।