Honey Singh के पास कितने पैसे? कहां से करते हैं कमाई और कितनी है सैलरी?

Published : Jan 15, 2026, 07:00 PM IST

मोस्ट पॉपुलर रैपर हनी सिंह का एक 20 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाली देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो नानको एंड कौन के दिल्ली कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है, जो 11 जनवरी को हुआ था। इस वीडियो के बाद हनी सिंह विवादों में आ गए हैं।  

PREV
16
हनी सिंह विवादों में

रैपर हनी सिंह अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे वे विवादों में आ जाते हैं। हाल ही में दिल्ली के कॉन्सर्ट में वे गालियां देते नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। आइए, जानते हैं हनी की लाइफस्टाइल के बारे में…

26
कितनी है हनी सिंह की नेटवर्थ?

42 साल के हनी सिंह जमकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि उन्हें लग्जरी लाइफ जीना है। उनके पास अच्छी खासी संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह 246 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

ये भी पढ़ें... Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग

36
हनी सिंह की संपत्ति के बारे में

हनी सिंह की संपत्ति की बात करें तो उनके पास मुंबई और गुरुग्राम में घर हैं। गुरुग्राम के DLF इलाके में स्थित उनके घर की कीमत 15 करोड़ से अधिक है। उनके पास नोएडा में 4 करोड़ की संपत्ति और दुबई में भी एक विला है। उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस, ऑडी R8 V10 और जगुआर XJ L आदि शामिल हैं।

46
कितनी है हनी सिंह की फीस?

हनी सिंह एक गाना गाने के लिए करीब 70 से 90 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। लाइव शो या कॉन्सर्ट के लिए उनकी फीस 15 से 20 लाख रुपए तक है। उनकी मंथनी इनकम लगभग 1 करोड़ बताई जाती है।

56
क्या है हनी सिंह की कमाई का सोर्स?

हनी सिंह फिल्मों, शोज और अपने म्यूजिक एल्बम से तगड़ी कमाई करते हैं। वे कई ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़े और इससे भी कमाई करते हैं। वे नाइटक्लब और क्लोदिंग लाइन बैडफिट के मालिक, जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है।

66
हनी सिंह का करियर

हनी सिंह गाने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। उन्होंने मिर्जा द अनटोल्ड स्टोरी, तू मेरा 22 मैं तेरा 22, द एक्सपोज, जोरावर जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने यारियां 2, खेल खेल में, फतेह, रेड 2, हाउसफुल 5, दे दे प्यार दे 2, छलांग, किक, रागिनी एमएमएस 2 सहित कई फिल्मों में गाने गाए हैं।

ये भी पढ़ें... The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories