
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने 'एक था टाइगर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दम पर बॉलीवुड में स्पाई फिल्मों का नया दौर शुरू किया। हालांकि हालिया रिलीज 'वॉर 2' और 'अल्फा' को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इस फ्रेंचाइजी की एक खास बात हमेशा चर्चा में रही—इसके दमदार विलेन। यशराज फिल्म्स ने हर फिल्म में बड़े सितारों को निगेटिव रोल देकर हीरो और विलेन की टक्कर को और रोमांचक बनाया। 'अल्फा' में बॉबी देओल के बाद अब आइए जानते हैं कि YRF स्पाई यूनिवर्स के इन चर्चित विलेन्स में सबसे ज्यादा अमीर कौन है और किसकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा बताई जाती है।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' में मुख्य विलेन बने बॉबी देओल पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित निगेटिव एक्टर्स में शामिल हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 70 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं, जबकि एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
यह भी पढ़ें : Alpha Collection Day 1: भारत में डबल डिजिट को तरसी 'अल्फा', वर्ल्डवाइड कूटे इतने करोड़!
सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में मुख्य विलेन आतिश रहमान का किरदार निभाने वाले इमरान हाशमी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 110 करोड़ रुपये है ।बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं और प्रॉफिट शेयरिंग का हिस्सा भी लेते हैं। एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये मानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मुंबई के बांद्रा में उनका करीब 16 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट है। गोवा में उनका शानदार पेंटहाउस भी है, जिसमें स्विमिंग पूल, जिम और टैरेस गार्डन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। उनके कार कलेक्शन में लैंबॉर्गिनी हुराकैन, मर्सिडीज मेबैक S560, रेंज रोवर वोग, ऑडी A8L और लैंबॉर्गिनी गैलार्डो शामिल हैं।
ऋतिक रोशन स्टारर'वॉर' में अपने निगेटिव किरदार से दर्शकों को चौंकाने वाले टाइगर श्रॉफ की अनुमानित नेटवर्थ करीब 248 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा पेप्सी, कैसियो और गार्नियर जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी उनकी अच्छी कमाई होती है। उन्होंने कई बिजनेस वेंचर्स में भी निवेश किया है।
यह भी पढ़ें : ALPHA की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, कब और कहां देख पाएंगे आलिया भट्ट की फिल्म?
'पठान' में जिम बनकर शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देने वाले जॉन अब्राहम इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 251 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा वह प्रोडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी अच्छी कमाई करते हैं। बताया जाता है कि जॉन एक फिल्म के लिए 11 से 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी सालाना कमाई करीब 9 करोड़ रुपये मानी जाती है। मुंबई के बांद्रा और खार इलाके में उनके करोड़ों रुपये के आलीशान घर हैं। इसके अलावा लॉस एंजेलिस और लंदन में भी उनकी प्रॉपर्टी होने की खबरें हैं।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के सबसे अमीर विलेन की सूची में पहला नाम तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का आता है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के सामने निगेटिव किरदार निभाने वाले जूनियर एनटीआर की अनुमानित नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और पारिवारिक संपत्तियों से होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 45 से 80 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। उनके हैदराबाद स्थित आलीशान घर की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये और प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके कार कलेक्शन में लैंबॉर्गिनी उरुस, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, पोर्शे और लैंड रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।