
फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। मंगलवार को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी के पिता का निधन हो गया था। अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का बुधवार सुबह निधन हो गया था। परवीन के निधन से उनके परिवारवालों को झटका लगा है। बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें अक्टूबर 2025 में दो बार अस्तपाल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इसके बाद भी उनकी तबीयत में सुधार देखने को नहीं मिला।
जरीन खान की टीम ने बयान जारी कर बताया कि उनकी और सना खान की मां परवीन खान का निधन हो गया है। स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा- ये सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, का 8 अप्रैल को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में किया जाएगा। बता दें कि जरीन काफी समय से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी मां की तबीयत को लेकर जानकारी दे रही थी। उन्होंने सभी से अपनी मां के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करने को भी कहा था। इसी बीच उनके निधन की खबर से सबको झटका लगा। फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार शोक जता रहे हैं।
आपको बता दें कि जरीन खान बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म वीर से सलमान खान के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद जरीन कुछ और फिल्मों में नजर आई, लेकिन उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं हुआ। वे काफी समय से किसी फिल्म में भी नजर नहीं आई है। उन्होंने डाका और जट्ट जेम्स बॉन्ड जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने रेडी, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, वीरप्पन, वजह तुम ही हो, अक्सर 2 जैसी फिल्मों में काम किया। वे साउथ की कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वे आखिरी बार 2021 में हम भी अकेले तुम भी अकेले में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।