पैराग्लाइडर से गलत जगह किया लैंड, क्या इससे दुल्हन की किस्मत बदल गई?

Published : Dec 22, 2021, 04:02 PM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 04:04 PM IST
पैराग्लाइडर से गलत जगह किया लैंड, क्या इससे दुल्हन की किस्मत बदल गई?

सार

इंटरनेट पर कहानी वायरल हो रही है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपांश और रियल एस्टेट ऑब्जर्वर शीतल की शादी 14 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाली थी।

क्या वायरल हो रहा है: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। लेकिन इस बीच एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ लिखा है, पैराग्लाइडिंग करते हुए एंट्री लेने वाली थी दुल्हन। लेकिन दूसरे की शादी में हो गई लैंड। बदल गई किस्मत। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ग्वालियर में एक दुल्हन ने दूसरे दूल्हे से शादी कर ली। वह अपनी शादी में पैराग्लाइडिंग से एंट्री ले रही थी, लेकिन दूसरी जगह पर लैंड कर गई। 

इंटरनेट पर कहानी वायरल हो रही है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपांश और रियल एस्टेट ऑब्जर्वर शीतल की शादी 14 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाली थी। उन्होंने अपनी शादी के लिए #DeepShit हैशटैग भी बनाया। पैराग्लाइडिंग के जरिए शादी में एंट्री करना था। दीपांश दुल्हन का इंतजार कर रहा था लेकिन उसने किसी दूसरे से शादी कर ली। दरअसल, शीतल ने दूसरी जगह पर लैंडिंग की और वहीं पर शादी कर ली।

क्या है वीडियो का सच:

  • वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि ये व्यंग्य करने वाली वेबसाइट द फॉक्सी में पब्लिश एक काल्पनिक कहानी है। द फॉक्सी के ट्विटर हैंडल के मुताबिक यह भारत की काल्पनिक न्यूज का सोर्स है। वेबसाइट डिस्क्लेमर सेक्शन में यह लिखा गया है कि यहां जो भी पब्लिश किया गया है वह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। इसके आर्टिकल को लेकर लोगों को भ्रमित न करें। वायरल आर्टिकल में इस्तेमाल की गई तस्वीर पाकिस्तानी कपल दानिश तैमूर और आयजा खान की है।

निष्कर्ष: वायरल न्यूज की पड़ताल करने पर पता चला कि ये फेक है। द फॉक्सी नाम की न्यूज वेबसाइट ने इस कंटेट को पब्लिश किया है। ये पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। इसका किसी भी काल्पनिक घटना से कोई लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

PREV

Recommended Stories

CBSE Fact Check: क्या मिडिल ईस्ट में एग्जाम सच में रीशेड्यूल हुआ? बोर्ड ने बताया वायरल नोटिस का सच
क्या महिलाओं को मोदी सरकार दे रही 25000 Rs.? जानें 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' का FACT CHECK