Govt Fact Check: 'द हिंदू' की रिपोर्ट का दावा चीनी सैनिकों ने किया पांगोंग झील पर कब्जा, सरकार ने किया खंडन

29 अक्टूबर को प्रकाशित 'द हिंदू' के आर्टिकल में दावा किया गया है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में पांगोंग झील के इलाके में घुसपैठ कर ली है। 

Kalpana Shital | Published : Oct 30, 2020 8:47 AM IST / Updated: Oct 30 2020, 03:21 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क.  Chinese troops occupied Pangong Tso Lake fact check: भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें भी जमकर वायरल होती रही हैं। इस बीच सरकारी वेबसाइट प्रेस इनफोर्मेशन ब्यूरो ने अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट द हिंदू के आर्टिकल के दावे को फर्जी करार दिया है। न्यूज चैनल ने ये दावा चीनी सैनिकों द्वारा भारत में घुसपैठ को लेकर किया है। 

हम आपको फैक्ट चेक की इस स्टोरी में पूरा मामला बताने जा रहे हैं। 

फेक पोस्ट क्या है? 

PIB ने अपने फैक्ट चेक हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया कि, द हिन्दू ने एक दावे का हवाला देते हुए प्रकाशित किया है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र और पांगोंग त्सो झील ( (PangongTso Lake) के उत्तरी तट के फिंगर 2 और 3 पर कब्जा कर लिया है।

#PIBFactCheck: के मुताबिक ये एक फेक यानि फर्जी खबर है। इस दावे का खुद भारतीय सेना ने खंडन किया है। से के मुताबिक भारतीय जवान पहले से ही क्षेत्र में तैनात हैं ऐसे में चीनी सैनिकों की घुसपैठ नामुमकिन है।  पीआईबी ने सूचना देते हुए अतिरिक्त सूचना महानिदेशालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @adgpi को भी टैग किया है। 

 

 

आर्टिकल में क्या है? 

29 अक्टूबर को प्रकाशित द हिंदू के आर्टिकल में दावा किया गया है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में पांगोंग झील के इलाके में घुसपैठ कर ली है। 

भाजपा के पूर्व सांसद थुपस्टोन चवांग का दावा है कि, भारतीय सैनिक जीरो डिग्री तापमान में टेंट में रह रहे हैं। क्योंकि यहां चीनी सैनिकों की घुसैपठ बढ़ गई है। लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने चवांग के मुताबिक चीनी सैनिकों ने आगे भारतीय क्षेत्र में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं और उत्तरी क्षेत्र में पैंगोंग त्सो (झील) के फिंगर 2 और 3 में कब्जा कर लिया है।

श्री चवांग ने कहा कि उन्हें लद्दाख में LAC के साथ आगे के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि जीरो डिग्री तापमान जैसी भयानक परिस्थितियों में भारतीय सैनिक टेंट में रह रहे थे। पिछले पांच महीनों से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर घमासान जारी है।

 

 

फैक्ट चेकिंग 

अब 30 अक्टूबर यानि आज साढ़े 12 बजे PIB ने अपने ट्विटर हैंडल पर द हिंदू के इस आर्टिकल में किए गए दावों का खंडन किया है। भारतीय सेना के हवाले से ब्योरो ने खबर को फर्जी बताया है। जिसका साफ मतलब है कि चीनी सैनिकों ने भारत की पांगोंग झील के किसी क्षेत्र पर कोई कब्जा नहीं किया है। सेना के मुताबिक न्यूज वेबसाइट द हिंदू का दावा झूठा है। 

वहीं इससे पहले भारत सरकार कह चुकी है प्रभावित क्षेत्र में भारतीय जवान तैनात हैं और जीरो डिग्री तापमान में ड्यूटी पर हैं। चीनी सैनिक सेना के होते भारत की सीमा में नहीं घुस सकते हैं।  

एक बयान में, सेना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से कहा था: "यह हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि हम अपने क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए शत्रुतापूर्ण ताकतों को नष्ट करने अपने सैनिकों को सर्वोत्तम हथियार, उपकरण और चुनौतीपूर्ण मौसम में कपड़े की उपलब्धता सुनिश्चित करें।"

ये निकला नतीजा 

PIB के खंडन और सेना के बयान को आधार में रखकर ये कहा जा सकता है कि भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसैपठ का दावा गलत है। चीनी सैनिकों ने पांगोंग झील के फिंगर 2 और 3 में कब्जा नहीं किया है। 

Share this article
click me!