Fact Check :क्या वाकई सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ता ने लगाया लाल रंग की चड्डी वाला मास्क, जानें वायरल फोटो को सच

Published : Dec 24, 2020, 11:48 AM IST
Fact Check :क्या वाकई सीपीएम पार्टी के कार्यकर्ता ने लगाया लाल रंग की चड्डी वाला मास्क, जानें वायरल फोटो को सच

सार

एक आदमी ने लाल रंग के अंडरवियर को मास्क की तरह चेहरे पर पहन लिया है। इतना ही नहीं इस मास्क पर सफेद रंग से 'सी.पी.एम' लिखा हुआ है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ये साइन देखकर यूजर्स इसे कम्युनिस्टों का मास्क कह रहे हैं। 

फैक्ट चेक डेस्क : कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हर व्यक्ति को मास्क लगाना कितना जरूरी है, ये तो हम सब जानते हैं। इन सबसे बीच लोग इसमें भी फैशन को काफी तवज्जों दे रहे हैं या तो सबकी नजरों में आने के लिए अजीबोगरीब मास्क पहने नजर आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक आदमी ने लाल रंग के अंडरवियर को मास्क की तरह चेहरे पर पहन लिया है। इतना ही नहीं इस मास्क पर सफेद रंग से 'सी.पी.एम' लिखा हुआ है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ये साइन देखकर यूजर्स इसे कम्युनिस्टों का मास्क कह रहे हैं। 

फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है?

वायरल पोस्ट क्या है? 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर दावा किया जा रहा है कि ये आदमी जिसने अंडरवियर का ये मास्क पहना हुआ है, ये सीपीएम पार्टी का कार्यकर्ता है और उसका प्रचार इस तरह से कर रहा है। लोग इस इस तस्वीर को सच समझकर खूब मजाक उड़ा रहे हैं। फोटो पर अबतक हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं। कोई इसे कम्युनिस्टों का मास्क कह रहा है, तो कोई इसपर जमकर मीम्स बना रहा है।

पड़ताल
रिवर्स इमेज की मदद से जब हमने इस फोटो की जांच करनी चाही, तो पता चला कि ये फोटो वास्तव में ऐसी नहीं है। इस तस्वीर के साथ छेड़छाड करके इसमें चुनाव चिन्ह और सी.पी.एम लिखा गया है।  Odd Stuff Magazine नाम की एक वेबसाइट पर इसकी असली फोटो मिली, जो 23 मई 2020 की है। असली तस्वीर में मास्क की तरह पहने गए अंडरवियर पर 'FORT STYLLO' छपा हुआ है। 

अन्य साइटों पर मिली फोटो के साथ जो कंटेंट मिला है,वो पुर्तगाली भाषा में है। इसलिए ये पता नहीं चल पाया है कि ये तस्वीर कहा की है, लेकिन ये बात स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर को एडिट कर इस तरह से बनाया गया है।

ये निकला नतीजा
सोशल मीडिया कम्युनिस्ट मास्क बोलकर वायरल की जा रही तस्वीर फर्जी है। इस फोटो में जान पूछकर सीपीएम पार्टी का नाम और उसका लोगो बनाया गया है।

PREV

Recommended Stories

Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?