क्या टाइम मैगजीन ने पुतिन को बताया है हिटलर, जानें क्या है वायरल मैसेज का सच

दुनिया भर में रूस और पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर टाइम मैगजीन का एक कथित कवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 5:46 PM IST

फेक चेक डेस्क. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया में कई तरह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तुलना हिटलर से करते हुए दिखाया गया है। दुनिया भर में रूस और पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर टाइम मैगजीन का एक कथित कवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या है वायरल फोटो में
टाइम मैगजीन के इस कवर में पुतिन के चेहरे पर हिटलर की नाक, मूछें और होठ नजर आ रहे हैं। साथ ही, लिखा है, ‘THE RETURN OF HISTORY How Putin Shattered Europe's Dreams’। यूक्रेन के एक अंग्रेजी मीडिया संस्थान ‘द न्यू वॉइस ऑफ यूक्रेन’ ने भी इसे टाइम मैगजीन का असली कवर बताते हुए लिखा, “टाइम मैगजीन का नया कवर।”

क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?
जब हमने टाइम मैगजीन की आ​धिकारिक वेबसाइट देखा तो पर हमें वायरल फोटो वाला कवर नहीं मिला। 25 फरवरी 2022 को टाइम मैगजीन का कवर जारी किया गया था। इस पर भी ‘THE RETURN OF HISTORY How Putin Shattered Europe's Dreams’ लिखा है। लेकिन इसमें पुतिन को हिटलर के तौर पर नहीं दिखाया गया है। रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना ने जपोरिझिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। चेर्नीहीव में रूस हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Job Alert: BSNL में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी

 

Read more Articles on
Share this article
click me!