देश में फिर से होगी नोटबंदी, 31 दिसंबर से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, जानें क्या है सच्चाई?

Published : Nov 30, 2019, 07:39 PM ISTUpdated : Dec 08, 2019, 04:23 PM IST
देश में फिर से होगी नोटबंदी,  31 दिसंबर से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट, जानें क्या है सच्चाई?

सार

इस खबर से लोगों की नोटबंदी की यादें ताजा हो गईं। जब आधी रात को नोट बैन कर दिए गए थे और लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे। ऐसे में इस पोस्ट में सपाट लफ्जों में लिखा है कि 31 दिसंबर 2019 के बाद आप अपने 2 हजार के नोट नहीं बदलवा पाएंगे। ये नोट बैन होने जा रहे हैं। रिजर्व बैंक खुद ये कर रहा है। 

नई दिल्ली. साल 2016 में केंद्र सरकार ने पुराने सौ, पांच सौ और एक हजार के नोट बैन कर दिए थे। इसके बाद से गुलाबी रंग के नए दो हजार के नोट शुरू हुए हैं। अब बीते कुछ दिनों से फेसबुक, ट्विटर पर नए दो हजार के नोट बैन करने वाली खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है 31 दिसंबर से नए दो हजार के नोट प्रचलन में नहीं रहेंगे।

वायरल पोस्ट में एक ही मैसेज कॉपी पेस्ट किया जा रहा है जिसमें लिखा है- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जल्द ही 2 हजार के नोट बंद कर दिए जाएंगे। 1 जनवरी 2020 को एक हजार के नए नोट फिर से शुरू किए जाएंगे। इसके साथ एक न्यूज लिंक भी शेयर किया जा रहा है। इसमें रिजर्व बैंक ने साल 2019 में एक भी दो हजार के नोट को न छापने की बात कही थी।

क्यों वायरल हुई पोस्ट- 

अब हम आपको बताते हैं कि ये पोस्ट क्यों वायरल हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगों की नजर जब इस पोस्ट पर पड़ी तो नोटबंदी की यादें ताजा हो गईं। जब आधी रात को नोट बैन कर दिए गए थे और लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे। ऐसे में इस पोस्ट में सपाट लफ्जों में लिखा है कि 31 दिसंबर 2019 के बाद आप अपने 2 हजार के नोट नहीं बदलवा पाएंगे। ये नोट बैन होने जा रहे हैं। रिजर्व बैंक खुद ये कर रहा है। पोस्ट की सत्यता जताने के लिए एक खबर का लिंक भी शेयर किया जा रहा है। ऐसे में घबराए लोगों ने खबर को अपने शुभचिंतकों के साथ शेयर करने शुरू कर दिया। हालांकि इस खबर की सच्चाई वह नहीं समझ पाए।

चलिए फैक्ट चेक करते हैं- 

देखा जाए तो नोट बैन करने वाली खबर रिजर्व बैंक के आधिकारिक अकाउंट से दी जानी चाहिए या फिर सरकार खुद इसकी घोषणा करेगी। हालांकि ऐसी कोई जानकारी हमें गूगल पर खोजने से भी नहीं मिली। अब इस पोस्ट में किए गए दावे में एक झोल नजर आता है।

आखिर क्या है सच्चाई- 

आप खुद देखिए आरबीआई कह रही है कि, इस साल उन्होंने दो हजार के नोट नहीं छापे हैं, और पोस्ट दावा कर रही है कि आने वाले समय में दो हजार के नोट नहीं चलेंगे। दोनों खबरों में विरोधाभास नजर आ रहा है। आरबीआई ने नए नोट छापने को इनकार किया है न कि दो हजार के नोट बंद करने की बात कही है। तो ये साबित होता है कि 2 हजार के नोट बैन हो जाने की बात भ्रामक जानकारी है। ये पूरी तरह फेक खबर है जिससे लोगों को गुमराह किया जा रहा है। 

 

आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने पुराने 100, 500 और 1000 के नोट प्रचलन से बंद कर दिए थे। इसके साथ नए 20,50, 100, 200,500 और 2000 के नोट बाजार में उतारे। नई करेंसी आने के बाद से इस तरह की अफवाहें भी अभी तक चल रही हैं जिनपर जनता को भरोसा करने की जरूरत नहीं है। 

PREV

Recommended Stories

Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?