बिहार की पहचान है लिट्टी-चोखा, लेकिन मगध काल से जुड़ा है इसका इतिहास

Published : Aug 06, 2022, 08:00 AM IST
बिहार की पहचान है लिट्टी-चोखा, लेकिन मगध काल से जुड़ा है इसका इतिहास

सार

लिट्टी चोखा एक पारंपरिक बिहारी रेसिपी है, जो बेहद ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप लंच या डिनर मेन्यू में शामिल कर सकते है। आइए आपको बताते है लिट्टी-चोखा का इतिहास और इसे बनाने का तरीका।

फूड डेस्क: इस साल 15 अगस्त 2022 को भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) मनाने जा रहा है। यानी भारत की आजादी को 75 साल पूरे होने वाले हैं। इसे अमृत महोत्सव का नाम दिया गया है इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में की थी। ऐसे में हम भारत के उन विशेषताओं के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसके लिए भारत जाना चाहता है। दिल से देसी सीरीज में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार की फेमस लिट्टी चोखा की रेसिपी (litti chokha recipe) और इसका इतिहास, कि कब कहां और कैसे लिट्टी चोखा खाना शुरू हुआ...

लिट्टी चोखे का इतिहास
बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा का इतिहास मगध काल में मिलता है। बताया जाता है कि मगध साम्राज्य के दौरान लिट्टी चोखा सबसे पहले खाया गया था। इसके बाद यह दूसरे हिस्सों में भी खाया जाने लगा। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी, जिसे आज बिहार की राजधानी पटना के तौर पर जाना जाता है। यहीं पर सबसे पहले लिट्टी चोखा बनाया गया। इतना ही नहीं लिट्टी चोखा का जिक्र मुगल काल में भी मिलता है। हालांकि, इस दौरान इसका स्वाद थोड़ा बदल गया था। इसे शोरबा और पाया के साथ खाया जाने लगा। लिट्टी चोखा को लेकर एक और इतिहास मशहूर है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में युद्ध के दौरान सैनिकों को खाने के लिए लिट्टी दी जाती थी, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। ऐसे में सैनिक अपने साथ इसे ले जाया करते थे और आलू का चोखा बना कर इसे खाते थे।

लिट्टी-चोखा की रेसिपी
लिट्टी के आटे के लिए
: 250 ग्राम आटा 
नमक (स्वादानुसार)
पानी (आवश्यकतानुसार) 
10 मिली तेल 

स्टफिंग के लिए: 50 ग्राम सत्तू 
नमक (स्वादानुसार)
20 मिली सरसों का तेल 
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ 
1 चम्मच कलौंजी के बीज 
1 चम्मच अजवाइन 
5 ग्राम अचार का मसाला

आलू चोखा के लिए: 250 ग्राम आलू, उबला हुआ 
धनिया, कटा हुआ 
मिर्च, कटी हुई 
नमक (आवश्यकतानुसार) 
20 मिली सरसों का तेल
2 साबुत लाल मिर्च 
टमाटर 

विधि
- लिट्टी बनाने के लिए लिट्टी की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर आटा गूंथ लें। याद रखें कि आटा टाइट होना चाहिए।

- स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में सत्तू डालें और बाकी सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे साइड रख दें।

- अब आटे की लोई बनाकर बीच से खोखला कर लीजिए, सत्तू के मिश्रण को अंदर डाल कर अच्छी तरह बंद कर दीजिए ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।

- अब चोखा बनाने के लिए आलू और टमाटर को रोस्ट कर लें और इसकी स्किन को हटा दें। इसे एक बाउल में डालें और फिर बाकी सामग्री डाल दें। इसे अच्छी तरह मिला लें और अच्छी तरह से मैश करके ऊपर से हरा धनिया डालें।

- अब लिट्टी को खुली आग यानी कंडे पर या ओवन में अच्छी तरह से पकने तक भूनें या बेक करें। जब तक ये क्रैक ना होने लगे।

- तैयार लिट्टी को फोड़ कर घी में डुबोए और गरमा-गरम चोखा के साथ सर्व करें।

और पढ़ें: बिहार की शान है ये लौंग लता मिठाई, जानें क्या है इसकी रेसिपी

सावन सोमवार के व्रत के दौरान बनाएं ये 5 सुपर हेल्दी और टेस्टी फलहारी रेसिपी

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका