
फूड डेस्क। अक्सर एक ही तरह की चीज नाश्ते में खा कर लोग बोर हो जाते हैं। इसमें बदलाव करने से खान-पान में रुचि बनी रहती है। सुबह के नाश्ते में लोग पोहा खाना काफी पसंद करते हैं। यह जल्दी बन जाता है और टेस्टी होने के साथ हेल्थ के लिए भी ठीक होता है। आज हम आपको एक नए तरीके से पोहा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे ब्रेड के साथ बनाया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- 4-5 पीस ब्रेड
- 100 ग्राम पोहा
- 2 चम्मच तेल
- एक चुटकी हींग
- करी पत्ता
- थोड़े मूंगफली के दाने
- एक प्याज बारीक कटा
- आधा कप उबले मटर
- 4-5 चम्मच कद्दूकश किया नारियल
- एक चम्मच हल्दी
- आधा चम्मच जीरा
- एक छोटा चम्मच राई
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में मूंगफली को भून लें। भुनी मूंगफली एक बर्तन में अलग रख दें और पैन में तेल गर्म कर हींग, जीरा, राई और करी पत्ता का तड़का लगा दें। इसके बाद प्याज और मटर को एक साथ हल्का भून लें। अब ब्रेड को छोटे टुकड़े में काट लें और पोहे में मिला दें। इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च डाल कर उसे करीब 10 मिनट तक पकाएं। फिर पोहे को प्लेट में निकाल लें और नींबू का रस और कद्दूकश किया नारियल मिला कर परोसें। इसका स्वाद सबको पसंद आएगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.