Diwali 2021: मावा खरीदने पर कर रहे हैं विचार? तो इस तरह करें उसकी पहचान

Published : Nov 01, 2021, 02:26 PM IST
Diwali 2021: मावा खरीदने पर कर रहे हैं विचार? तो इस तरह करें उसकी पहचान

सार

त्योहारों का मजा तब दोगुना होता है, जब हमें घर पर बनी मिठाईयां खाने को मिलती हैं। इसके लिए ही तो हम त्योहार का इंतजार करते हैं। लेकिन अगर बाहर के लाए हुए मावा से हमारी सेहत खराब हो जाए तो उसका क्या फायदा? इसलिए मावा खरीदने से पहले इस बातों का खास ध्यान रखें।

नई दिल्ली। हर साल जब Diwali सीजन शुरू होता है तो, लोगों के दिलों में ना जाने कितने समय पहले से ही पटाखे फूटने शुरू हो जाते हैं। हर कोई इसका ही इंतजार कर रहा होता है कि, कब दिवाली आएगी और कब मिठाईयां खाने को मिलेगी। क्योंकि Diwali के साथ-साथ Govardhan और Bhai-dooj का त्योहार भी तो मनाया जाता है।
 
ऐसे में डबल मिठाई खाने को मिलती है। कई लोग मिठाई बनाने के लिए घर में मावा तैयार करते हैं तो कुछ लोग बाहर से मावा लाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर वही मावा नकली निकले तो? जिसके कारण ना सिर्फ आपका त्योहार खराब होगा बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पडे़गी। ऐसे में अगर आप अपने आपको नकली मावा खाने से बचाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें: Diwali 2021: दूधी हलवा से लेकर धारवाड़ पेड़ा तक, भारत के कोने-कोने में दिवाली पर बनाई जाती है ये स्पेशल मिठाई

मावा खरीदते समय रखें इन बातों का खास ध्यान

  • मावा की पहचान करने के लिए आपको सबसे पहले उसे हाथ में लेना होगा। अगर आपको वो मावा मुलायम लगे तो वो ठीक है, लेकिन अगर वो दरदरा लगे तो समझ जाइए कि, वो मावा नकली है।
  • आप चाहे तो मावा को खाकर भी चेक कर सकते हैं, क्योंकि अगर मावा असली हुआ तो वो आपके मुंह में नहीं चिपकेगा, लेकिन नकली हुआ तो वो जरूर चिपकेगा।
  • वहीं आप मावा खरीदने से पहले उसे हथेली में लेकर चेक करें अगर उसकी गोली बीच में से फटने लगे तो मावा नकली है।
  • कहते हैं कि, असली मावा में से घी की खूशबू आती है, अगर उस मावे में से आ रही है तो वो असली है।
  • अगर आप मावा खरीदने जाते हैं तो मावे को चखकर देखें। अगर इसे खाकर कच्चे दूध जैसा स्वाद आएगा तो समझ जाइये ये असली है। जबकि नकली मावा में स्वाद कसैला होता है।

अगर आप इन बातों का खास ध्यान रखेंगे तो अपने आपको और अपनी सेहत दोनों को सुरक्षित कर पाएंगे। क्योंकि आप हेल्दी रहेंगे तभी आप त्योहार को अच्छे से सेलिब्रेट कर पाएंगे।

 

ये भी पढ़ें- Diwali 2021: गुजिया-पपड़ी छोड़ इस दिवाली घर पर बनाएं मार्केट में हजारों रुपये में मिलने वाली नट्स चॉकलेट

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी