- Home
- Lifestyle
- Food
- Diwali 2021: दूधी हलवा से लेकर धारवाड़ पेड़ा तक, भारत के कोने-कोने में दिवाली पर बनाई जाती है ये स्पेशल मिठाई
Diwali 2021: दूधी हलवा से लेकर धारवाड़ पेड़ा तक, भारत के कोने-कोने में दिवाली पर बनाई जाती है ये स्पेशल मिठाई
फूड डेस्क : भारतीय खाना (Indian food) अपने स्वाद के साथ-साथ अपने परंपराओं के लिए भी मशहूर है। यहां हर स्टेट, हर शहर और गली-महोल्ले में एक अलग स्वाद आपको मिल जाएगा, जो वहां के स्पेशलिटी होता है। दिवाली पर भी कई राज्यों में स्पेशल डिश बनाई जाती है। इस बार दीपावली (Diwali 2021) का त्योहार 4 नवंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं दिवाली पर बनने वाली उन खास मिठाइयों (Desserts from India) के बारे में जो पूरे देश में मिठास खोल देती है...

केसर पेड़ा की थाली के बिना दिवाली कई लोगों के लिए अधूरी है। ये हमेशा से ही सभी को बहुत पसंद आता है और जब बात मथुरा के पेड़े की हो, तो क्या ही कहना।

घर पर बनाने की एक और झटपट रेसिपी है दूधी बर्फी, जो लौकी से बनती है और स्वाद के साथ ही सेहत में ही कमाल होती है। इसे व्रत के दौरान भी खाया जाता है।
ये गोवा में बनने वाली एक खास डिश है। गोअन डिलाइट, एलेबेले नारियल के दूध से बना एक क्रेप है जो गुड़ या गन्ने के रस और नारियल के टुकड़ों या फ्लेक्स से भरा होता है।
भापा दोई या स्टीम्ड दही बंगाल की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे त्योहारों के मौसम में खाया जाता है। यह डिश दूध, दही, कंडेंस्ड मिल्क और ड्रायफ्रूट्स से बनती है।
रवे या सूजी के लड्डू एक और लोकप्रिय और बनाने में आसान मिठाई है, जो सूजी (रवा), दूध और चीनी से बनाया जाता है। हर बार दिवाली के मेन्यू में ये जरूर शामिल होता है।
कर्नाटक के एक छोटे से शहर धारवाड़ से आने वाली एक फेमस मिठाई, धारवाड़ पेड़ा का आविष्कार ठाकुर परिवार ने लगभग 175 साल पहले किया था। आज भी त्योहारों पर ये मिठाई जरूर बनाई जाती है। इसे कंडेंस्ड मिल्क और चीनी से बनाया जाता है।
तमिलनाडु की सबसे स्वादिष्ट मिठाई, आदिरसम तमिलों के अनुसार देवताओं की मिठाई है और दिवाली के दौरान मुख्य रूप में पेश की जाती है। यह मिठाई प्राचीन काल से तमिल संस्कृति का हिस्सा रही है और चावल के आटे, गुड़, मक्खन और काली मिर्च से बनाई जाती है।
केरल की एक स्वादिष्ट मिठाई नेयप्पम, जो घी, चावल, गुड़, नारियल के टुकड़ों और इलायची पाउडर से बनाई जाती ही। यह एक विशेष भारतीय मिठाई है जिसे एक विशेष कंटेनर में बनाया जाता है जिसे अप्पराल के नाम से जाना जाता है।
पेठा उत्तर प्रदेश की एक अनोखी मिठाई है, जिसे लाखों लोग बड़े चाव से खाते है। आगरा के पेठे दुनियाभर में मशहूर है। इसे सफेद कद्दू और चीनी से बनाया जाता है। इसमें फेलवर के लिए इलायची, पिस्ता और केसर भी डालते हैं।
मैसूर की पसंदीदा मिठाई मैसूर पाक को सबसे पहले मैसूर के शाही महल में काकासुर नामक रसोइए ने बनाया था। इसे घी, चीनी, बेसन और इलायची से बनाया जाता है। मैसूर से निकली ये मिठाई आज पूरे भारत में फेमस है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2021: गुजिया-पपड़ी छोड़ इस दिवाली घर पर बनाएं मार्केट में हजारों रुपये में मिलने वाली नट्स चॉकलेट
धनतेरस पर खरीदे ये शानदार किचन अप्लाइंसेस, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.