लॉकडाउन में हो गए हैं बोर, कुछ नया खाना है तो ट्राई करें आटे प्याज का चीला

Published : May 17, 2020, 02:11 PM IST
लॉकडाउन में हो गए हैं बोर, कुछ नया खाना है तो ट्राई करें आटे प्याज का चीला

सार

फूड डेस्क। अगर लॉकडाउन में आप भी कुछ फटाफट और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आपके लिए आटे प्याज का चीला सबसे अच्छा ऑप्शन है। क्रिस्पी और कम समय में बनने वाला ये चीला आपके जायको को बढ़ा देगा। तो आइये जानते हैं कि कैसे बनाएं आलू प्याज का चीला। 

आलू प्याज का चीला
कितने लोगों के लिए : 2 - 4
समय : 5 से 15 मिनट
मील टाइप : वेज, ब्रेकफास्‍ट
दो बड़ा चम्मच आटा
आधा बड़ा चम्मच सूजी
एक प्याज, रीक कटा हुआ 
दो हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
तेल जरूरत के अनुसार
बनाने की विधि
विधि। सबसे पहले एक कटोरी में तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छी तरस से मिक्स करें। अब मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें।  तवे के गरम होते ही थोड़ा सा तेल डालें। तेल गरम कर आटे के तैयार घोल को तवे पर गोलाकार में फैलाएं। ध्यान रखें कि घोल जितना पतला बनेगा चीला उतना स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनेगा। 1 से 2 मिनट बाद किनारों पर बूंद-बूंद तेल डालकर इसे कड़छी से सावधानी से उठाएं और पलट दें। अब दूसरे तरफ से भी सेंक लें। आपके चीले तैयार हैं। इन्हें आपर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। 
 
PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका