Diwali Recipe: गुजिया बनाते समय डालें ये सीक्रेट चीज, खाने वाला हो जाएगा आपका दीवाना

Published : Oct 19, 2022, 01:09 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 04:42 PM IST
Diwali Recipe: गुजिया बनाते समय डालें ये सीक्रेट चीज, खाने वाला हो जाएगा आपका दीवाना

सार

दिवाली के मौके पर घरों में गुजिया जरूर बनाई जाती है लेकिन इसे बनाने में बहुत मेहनत करनी होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।

फूड डेस्क : दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार हो और घरों में पकवान ना बनाए जाएं। ऐसा भले कैसे हो सकता है। बाजारों से तो लोग ढेरों मिठाइयां खरीद कर लेकर आते हैं, लेकिन जब गुजिया की बात आती है तो लोग इसे घर में बनाना ही पसंद करते हैं। इसे बनाने में मेहनत जरूर लगती है। लेकिन जब आपकी मेहनत रंग लाती है तो घरवालों और मेहमानों का दिल खुशी से झूम उठता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस बार आप एकदम परफेक्ट गुजिया बनाएं, तो हम आपको बताते हैं इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका कि कैसे आप यम्मी और टेस्टी गुजिया (gujiya recipe in Hindi) घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
आटे के लिए
3 कप मैदा
1/4 कप घी
1 1/2 कप पानी

स्टफिंग के लिए
300 ग्राम खोया
1 बड़ा चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
1/4 कप सूजी
1 1/2 कप चीनी
2 बड़े चम्मच बारीक कटे बादाम

तलने के लिए
1 1/2 कप घी

विधि
स्टेप- 1 

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें मैदा डालें और 1 चम्मच घी डालकर इसे मोयन दे दें।  अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक नरम आटा गूंथ लें और इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें।

स्टेप- 2
एक फ्राई पैन लें, फिर उसमें एक-एक करके खोया और सूजी को सुनहरा होने तक भूनें और ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

स्टेप- 3
खोये और सूजी के मिश्रण में चीनी, छोटी इलाइची और भीगे हुए बादाम डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए। इस स्टफिंग को और  स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कुछ सूखे मेवे और किशमिश डालें। इससे गुझिया रेसिपी में एक अच्छा क्रंच आ जाएगा। 

स्टेप- 4
मैदा के आटे से छोटी-छोटी गोल लोइयां बना लीजिए और स्टफिंग भरने के लिए इन लोइयों पूरियों के आकार का बना लीजिए। इसके एक साइड में गुजिया की स्टफिंग भरें और भरने के बाद कोनों से इसे सील कर लें। 

स्टेप- 5
एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर घी गर्म करें। गुजिया को चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये और इसे एक टिशू पेपर पर निकाल लीजिए। इसे कुछ केसर और पिसे हुए पिस्ते से गार्निश करें। इसे आप थोड़ी सी रबड़ी के साथ भी परोस सकते हैं।

और पढ़ें: Diwali Recipe:इस दिवाली बनाए मटर मखाने की सब्जी, स्वाद ऐसा की चाट जाएंगे उंगलियां, देखें रेसिपी

Diwali 2022 Snacks Recipes: बिहार की ये 3 स्नैक्स दिवाली पार्टी में लगा देंगे स्वाद का तड़का

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक
Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक