
फूड डेस्क : मुसलमानों के पवित्र रमजान महीने की समाप्ति के साथ ही पूरे देश और दुनिया में ईद-उल-फितर (Eid Al-Fitr 2022) का त्योहार धूमधाम से 3 मई को मनाया जाएगा। इस दिन मुस्लिम धर्मावलंबी एक दूसरे के घर जाकर उनसे ईद मिलते हैं। इस दौरान लोगों के घर में तरह-तरह की डिशेज बनाई जाती है। महिलाएं कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारियां शुरु कर देती है, लेकिन जो लास्ट डे की प्रिपरेशन होती है उसे लेकर बहुत ज्यादा टेंशन होती है कि ईद के दिन क्या बनाया जाए और क्या नहीं? तो चलिए आज आपकी इसी टेंशन को दूर करते है और आपको बताते हैं ऐसी पांच डिशेज (Dishes for Eid), जो आप अपनी ईद के मेन्यू में शामिल कर सबको सरप्राइज कर सकते हैं...
बिरयानी
बिरयानी ईद पर खाई जाने वाली सबसे फेमस डिश है। खासकर इस दिन चिकन या मटन बिरयानी बनाई जाती है। इसे एक कटोरी दही और सालन के साथ सर्व किया जाता है। इसमें देसी मसाले, सब्जियों और मांस के टुकड़ों के साथ धीमी पके हुए चावल होते हैं, जो स्वाद और महक दोनों में कमाल होते हैं।
गलौटी कबाब
गलौटी कबाब ईद के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। ये कबाब इतने सॉफ्ट होते हैं कि आपकी जुबान में ही पिघल जाते हैं। तरह-तरह के मसालों से बने ये कबाब आपके ईद मेंन्यू के लिए लाजवाब हैं। गलौटी कबाब को रूपाली रोटी और परांठे के साथ खाया जा सकता है।
चिकन टिक्का
चिकन टिक्का एक ऐसा स्नैक है, जो सभी को पसंद है। यह भारतीयों के लिए अब तक का सबसे लोकप्रिय स्नैक विकल्प है। इसमें जूसी चिकन को सुगंधित मसालों में मैरीनेट किया जाता है और तंदूर पर पकाया जाता है। ईद पर इस क्लासिक डिश को बनाए और इसे प्याज के छल्ले और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
बकलावा
मिठाइयों के बिना ईद अधूरी है। इस दौरान सेवइयों के अलावा आप इस मुंह में पानी लाने वाली कुरकुरी पेस्ट्री को बना सकते हैं। बकलावा एक पेस्ट्री मिठाई है जो फिलो पेस्ट्री से बनी होती है। ये कटे हुए मेवों से भरी होती है, और चाशनी या शहद में डूबी रहती है।
शीर खुरमा
यह ईद की सबसे जरूरी डिश है। जिसे अलग-अलग घरों में कई तरह से तैयार किया जाता है। शीर खुरमा एक पारंपरिक सेंवई की रेसिपी है जो विशेष रूप से ईद के दिन बनाई जाती है। फारसी शब्द 'शीर' का अर्थ है दूध, और 'खुरमा' का अर्थ है खजूर। सेंवई और दूध और ढेर सारे मेवों से तैयार यह एक स्वादिष्ट डिश ईद की शान है।
यह भी पढ़ें सऊदी अरब के बाद भारत ने किया ईद-उल-फितर का ऐलान, मंगलवार को भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों में ईद
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.