सूअर के दिमाग से लेकर तले हुए मेंढक, ये हैं थाईलैंड की बेस्ट डिशेज

Published : Nov 03, 2019, 06:54 PM IST
सूअर के दिमाग से लेकर तले हुए मेंढक, ये हैं थाईलैंड की बेस्ट डिशेज

सार

दुनियाभर में लोगों की खाने-पीने की पसंद अलग-अलग है। कहीं लोगों को डीप फ्राइड खाना पसंद है तो कहीं लोग बॉयल्ड फूड पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं थाईलैंड की फेवरिट डिशेज के बारे में, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। 

थाईलैंड: हर साल भारत से कई टूरिस्ट्स थाईलैंड घूमने जाते हैं। भारत के पीएम फिलहाल थाईलैंड दौरे पर हैं। वहां आपको ऑथेंटिक भारतीय खाना भी मिल जाएगा। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो उसके भी कई ऑप्शन हैं। कुछ आइटम्स तो ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर आप शॉक में आ जाएंगे। 

सूअर का दिमाग 
थाईलैंड में लोग सूअर के दिमाग से बनी डिशेज काफी पसंद करते हैं। इसे निम्बू और सूखी लाल मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।  

जिंदा झींगा 
यहां आपको प्लेट में झींगा मछली सर्व किया जाएगा। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। मछली आपकी प्लेट में छटपटाते मिलेंगे। यानी इन्हें जिन्दा ही सर्व किया जाता है।  


लाल चींटी के अंडे 
थाईलैंड में लाल चीटियों के अंडे काफी चाव से खाए जाते हैं। ये काफी महंगे होते हैं लेकिन अपने लाजवाब स्वाद के कारण काफी फेमस हैं।  


तले हुए मेंढक 
इसका टेस्ट चिकन जैसा ही होता है। इन्हें लहसुन के पेस्ट में लपेट कर डीप फ्राई किया जाता है और फिर सर्व किया जाता है।  


मुर्गियों के पैर 
भारत में ज्यादातर लोग मुर्गी के पैरों को नहीं खरीदते। लेकिन थाईलैंड में इन्हें कई तरह के मसालों में मेर्रिनेट कर सर्व किया जाता है। 


सूअर का खून 
थाईलैंड में खानों में सूअर का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसमें से एक डिश है लोऊ। इसमें सूअर के खून का इस्तेमाल किया जाता है। 

PREV

Recommended Stories

Summer Healthy Dish: खीरे का रायता भूल जाएंगे! एक बार ट्राय करें छिलकों से बना ये हेल्दी रायता
How to Stop Onion Tears: अब प्याज काटते समय नहीं आएंगे आंसू, ये आसान ट्रिक्स बदल देंगी आपकी किचन लाइफ