गार्लिक पनीर टिक्का होता है टेस्टी के साथ हेल्दी भी, जानें इसकी रेसिपी

Published : Apr 15, 2020, 12:41 PM IST
गार्लिक पनीर टिक्का होता है टेस्टी के साथ हेल्दी भी, जानें इसकी रेसिपी

सार

अक्सर लोग कुछ खास फूड अपने मनपसंद रेस्तरां या होटलों में ही खाना पसंद करते हैं। खासकर पनीर टिक्का, छोले भटूरे और डोसा वगैरह ऐसी ही चीजें हैं, जो लोग बाहर ही खाते हैं।

फूड डेस्क। अक्सर लोग कुछ खास फूड अपने मनपसंद रेस्तरां या होटलों में ही खाना पसंद करते हैं। खासकर पनीर टिक्का, छोले भटूरे और डोसा वगैरह ऐसी ही चीजें हैं, जो लोग बाहर ही खाते हैं। लॉकडाउन के दौरान बाहर निकल पाना संभव नहीं है। इसलिए लोग इन चीजों का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं। फिर भी अगर आप चाहें तो बिना तंदूर या ओवन का इस्तेमाल किए घर पर गार्लिक पनीर टिक्का बना सकते है। यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। जानें इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- करीब 200 ग्राम पनीर 
- 100 ग्राम बेसन
- 50 ग्राम दही
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- एक चम्मच अजवाइन
- आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ी काली मिर्च
- एक चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- टमाटर की स्लाइस
- स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

बेसन, दही और थोड़े पानी में सारी चीजों को मिला कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में पनीर के टुकड़ो के डाल कर मेरिनेट होने के लिए रख दें। कुछ देर के बाद पनीर के इन टुकड़ों को किसी पैन या तवे पर हल्का तेल या मक्खन लगा कर ठीक से सेंक लें। इन्हें तब तक सेंकें, जब तक बाहरी परत कुरकुरी ना हो जाए। इनके बीच टमाटर की स्लाइस लगा दें अब आपका गार्लिक-पनीर टिक्का तैयार है। इसे प्याज और धनिये की हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें। इसका स्वाद सबों को पसंद आएगा। 

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर