Govardhan Puja:गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को चढ़ाएं अन्नकूट का प्रसाद, जानें बनाने की आसान विधि

Published : Oct 25, 2022, 05:38 PM IST
Govardhan Puja:गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को चढ़ाएं अन्नकूट का प्रसाद, जानें बनाने की आसान विधि

सार

दिवाली (Diwali 2022) के अगले दिन गोवर्धन पूजा आता है। लेकिन इस बार सूर्यग्रहण की वजह से 26 अक्टूबर को इसे मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए एक अलग तरह की सब्जी तैयार की जाती है। जिसे अन्नकूट कहा जाता है। कई जगह पर इसे गड्ड का साग के नाम से भी जाना जाता है। आइए बताते हैं इसकी रेसिपी।

फूड डेस्क. 26 अक्टूबर यानी मंगलवार को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को स्पेशल भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा में कई जगह पर अन्नकूट की सब्जी बनाने की परंपरा है। कई जगह 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। अन्नकूट की सब्जी को लेकर एक कहानी जुड़ी है। बताया जाता है कि जब द्वापर युग में  इंद्र ने गुस्से में आकर बारिश शुरू कर दी थी तब ब्रजवासियों और जानवरों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा ली थी। इस दौरान ब्रजवासियों ने अपने घरों में मौजूद सब्जियां वहां लकर आए थे और सभी को मिलाकर एक खास तरह की सब्जी तैयार की गई जिसे अन्नकूट की सब्जी कहा जाता है। तो चलिए बताते हैं इसकी रेसिपी-

अन्नकूट की साम्रगी
कई तरह की सब्जी (आलू, गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, बैंगन, कद्दू, सिंघाड़ा, सूरन, मूली, टमाटर )
सरसो का तेल-2 चम्मच
हरी मिर्च-4
अदरक-एक चम्मच पेस्ट
हींग-6 पिंच
तेज पत्ता-2
जीरा-एक छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- दो छोटा चम्मच 
धनिया पाउडर-3 चम्मच
आमचूर पाउडर-एक छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हरा धनिया-बारिक कटा हुआ

बनाने की विधि
-सभी सब्जियों को धोकर काट लें।
-फिर कहाड़ी गर्म करें और सरसो का तेल डालें।
-हल्का गर्म होने पर जीरा, तेज पत्ता, हींग और अदरक का पेस्ट डालें।
-इसके बाद धनिया, हल्दी डालकर भूनें।
-इसके बाद पानी डालकर पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें जबतक की तेल ना दिखने लगें।
-फिर आलू और सिंघाड़ा डालकर चलाएं।
-इसके कुछ देर बाद सारी सब्जियां डालकर पकाएं।
-फिर स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद आमचूर का पाउडर डालें। 
-फिर एक गिलास पानी डालकर इसे ढक दें। हल्की आच पर 20 मिनट तक पकाएं।
-अच्छी तरह पकने के बाद आंच से उतार लें और धनिया से गार्निश करके भोग लगाएं। 

नोट-अगर सारी सब्जियां नहीं मिलती है तो फिर बैंगन, आलू और गोभी और मूली डालकर भी इसे तैयार कर सकते हैं। इसमें बाद में आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं। ये सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगता है।

और पढ़ें:

क्या पुरुष में सेक्स ड्राइव को कम कर रहा है बिरयानी मसाला, जानें इसका सच

Drinks for Diwali party: सोडा-शराब नहीं दिवाली पार्टी में बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद