
फूड डेस्क : पिछले कुछ समय में नॉन स्टिक बर्तनों का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। काले रंग के यह बर्तन दिखने में तो अच्छे होते हैं और इसमें बहुत कम मात्रा में तेल का प्रयोग भी होता है, क्योंकि इसमें खाना बनाते समय कोई भी वस्तु चिपकती नहीं है। लेकिन अमूमन हमारे किचन में पहले से ही इतने बर्तन रहते हैं कि हम कोई नया बर्तन नहीं खरीदना चाहते हैं। वैसे भी नॉन स्टिक बर्तन थोड़े से महंगे भी आते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी साधारण सी कढ़ाई को नॉन स्टिक बर्तन में परिवर्तित कर सकते हैं।
शेफ कुणाल कपूर की बेस्ट किचन टिप
शेफ कुणाल कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह लोहे की कढ़ाई में फ्राइड राइस बनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसमें उन्होंने बताया कि नॉन स्टिक कढ़ाई ना होने के चलते चावल साधारण कढ़ाई में चिपक जाता है। ऐसे में हम इसे नॉन स्टिक कैसे बना सकते हैं ताकि चावल या अन्य कोई भी चीज कढ़ाई में चिपके ना-
1. साधारण लोहे, एल्युमीनियम या फिर स्टील की कढ़ाई को नॉन स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर इसे गर्म होने के लिए रख दें।
2. जब तक कढ़ाई गर्म हो रही है हमें इसमें कुछ नहीं डालना है। हमें इसे इतना गर्म कर देना है कि इसमें से धुआं निकलने लगे।
3. अब इस कढ़ाई में हमें थोड़ा सा तेल डालना है और तेल को भी तब तक गर्म करना है जब तक इसमें से धुंआ नहीं निकलने लगे।
4. अब एक साफ कपड़ा लेकर हमें पूरी कढ़ाई को तेल से पोछ देना है ताकि वह चिकनी हो जाए।
5. अब इस कढ़ाई में आप चाहे फ्राइड राइस बनाएं या कोई सूखी सब्जी या तरी वाली सब्जी बनाएं इसमें कोई भी चीज चिपकेगी नहीं, क्योंकि तेल की कोटिंग हो जाने से यह एक नॉन स्टिक कढ़ाई की तरह काम करने लगेगी।
और पढ़ें: Diwali Recipe: गुजिया बनाते समय डालें ये सीक्रेट चीज, खाने वाला हो जाएगा आपका दीवाना
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.