Health Benefits: अपनी सेहत को रखना है अच्छा तो, जल्द ही आलू के छिलके को करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

Published : Nov 22, 2021, 12:20 PM IST
Health Benefits: अपनी सेहत को रखना है अच्छा तो, जल्द ही आलू के छिलके को करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

सार

 आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हमारे घरों में सबसे ज्यादा सेवन में लाया जाता है। हर एक सब्जी के साथ आलू तो होता ही है। लेकिन हम इसके छिलके को कभी भी इस्तेमाल में नहीं लाते हैं। लेकिन आज हम आपको इसके फायेद के बारे में बताएंगे। जिसके बाद आप इसे जरूर इस्तेमाल में लाएंगे।

नई दिल्ली। आलू लगभग हर कोई खाना पसंद करता है। कई तरीके से इसे बनाया भी जाता है। लेकिन इसके छिल्के को कभी भी इस्तेमाल में नहीं लाया जाता है। क्योंकि इसके फायदे शायद ही कोई जानता है। जी हां, जैसे आलू के फायदे (Potato Benefits) होते हैं वैसे ही इसके छिलके के भी फायदे होते हैं। जिसके सेवन से आपके हेल्थ भी अच्छी रहेगी और आपकी डाइट भी। वो इसलिए क्योंकि इसमें पाए जाने वाले आयरन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन आपके शरीर को एनर्जी देता है। 

आलू के छिलके हेल्थ बेनेफिट

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल

आलू के छिलके हमेशा हम फेंक देते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि, इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। जी हां, इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी और पोटेशियम प्राप्त होते हैं। जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, और आपका शरीर भी फिट रहता है।

कब्ज में देता है मदद

कब्ज आजकल एक आम समस्या हो गई है। जिसके कारण लोग काफी परेशान दिखाई देते हैं। ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर में फाइबर पहुंचगा। जिससे आपको गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या कभी नहीं होगी।

स्किन

स्किन के लिए हम कई तरह के नुस्खें अपनाते हैं। उसमें से आलू भी एक होता है जो हम ज्यादातर डार्क सर्कल की समस्या में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप इसके लिए छिलके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिसके लिए आपको उन्हें पीसना होगा और उसके रस को निकालकर डार्क सर्कल पर लगाना होगा। जिससे आपको आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।

इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है

आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्‍सीडेंट और विटामिन सी मौजूद होता है जो हमारी इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

दिल की समस्या को रखता है दूर

आलू के छिलके को दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। आलू के छिलके में मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या शराब के साथ आप भी स्नैक में खाते है काजू और मूंगफली? इन 5 चीजों के सेवन से हो सकता है नुकसान

Dengue in Pregnancy: पेट में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक है डेंगू, इस तरह प्रेग्नेंट महिलाओं को कर रहा इफेक्ट

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी