सुबह-दोपहर-रात किस समय नहीं खाना चाहिए कौन सा फल, जानें कंपलीट गाइड

Published : May 12, 2022, 12:18 PM IST
सुबह-दोपहर-रात किस समय नहीं खाना चाहिए कौन सा फल, जानें कंपलीट गाइड

सार

Health Tips:अगर फलों को लेकर आपका भी कंफ्यूजन होता है कि किस समय कौन सा फल नहीं खाना चाहिए, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कंपलीट गाइड की कौन से समय किस फल को खाने से नुकसान होता है।

फूड डेस्क: कहते हैं हर चीज का एक समय होता है। असमय की गई चीजें हमारे लिए नुकसानदायक होती है। ठीक इसी तरह से फलों (fruits) के साथ भी यह फार्मूला लगता है। सही समय पर अगर हम फल खाएंगे तो उसके फायदे हमारे शरीर को पहुंचते हैं। वहीं, अगर असमय हम फल को खा लें तो उससे हमें नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल रहता है कि किस समय कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह दोपहर शाम इन समय कौन से फलों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए...

सुबह के समय नहीं खाना चाहिए ये फल 
संतरे और टमाटर जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। लेकिन सुबह के समय इन फलों का सेवन करने से पेट में एसिड के उत्पादन होने लगता है। इतना ही नहीं इन फलों को सुबह-सुबह खाने से जलन और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं। केला एक और फल है जिसे सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो खाली पेट लेने पर खून में दो खनिजों का असंतुलन पैदा कर सकता है।

दोपहर के समय नहीं खाना चाहिए ये फल
दिन के खाने के बाद कुछ ऐसे फल है, जो आपको नहीं खाने चाहिए। आयुर्वेद में भी खाने के बाद फल खाने को नुकसानदेह माना गया है। इसमें अंगूर एक ऐसा फल है, जिसे खाने के बाद तुरंत नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा विटामिन-सी से भरपूर संतरे का सेवन खाने से 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटे बाद करना चाहिए। इसके अलावा ऐसे फल जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें भी खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।

रात में भूलकर भी ना खाएं ये फल
रात के समय खाने के बाद कभी भी तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा रात में केला न खाएं, क्योंकि यह आपकी बॉडी टेंपरेचर को बढ़ा सकता है। वहीं, रात के समय सेब खाने से भी पाचन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। चीकू में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से बचें। 

ये भी देखें : International Nurses Day 2022: इसलिए 12 मई को ही मनाया जाता है इंटरनेशनल नर्स डे, 48 साल पहले हुई शुरुआत
International Nurses Day 2022: इस तरह करें अपने हेल्थ केयर टेकर का धन्यवाद, उन्हें भेंजे ये मैसेज और कोट्स

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ