वैसे तो गुजराती डिश है लेकिन बिहार और राजस्थान में भी ये डिश अलग-अलग नामों से बनाई जाती है। तरीका एक जैसा ही होता है बस स्वाद अलग-अलग। आइए फिर जानते हैं गुजराती दाल ढोकली की रेसिपी।
नई दिल्ली। गुजरात की स्पेशल डिश दाल ढोकली (Dal Dhokli) आज के समय में हर किसी को खानी पसंद होती है। लेकिन इसे बनाने का तरीका बहुत कम ही लोगों को आता है। जिसके कारण वो घर पर बनाकर इसका लुफ्त उठाते हैं। वहीं जिन लोगों को इसे बनाना नहीं आता उनके लिए आज हम इसकी रेसिपी लाएं हैं जो आपके साथ शेयर करेंगे। ताकि जिन लोगों को भी ये पसंद है वो भी आराम से अपने घर में बनाकर इसे खा सके।
दाल ढोकली के लिए सामग्री
अरहर दाल
टमाटर
नमक
हल्दी पाउडर
आटा
बेसन
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
अजवाइन
तेल
जीरा
मेथी दाना
हींग
दाल ढोकली बनाने की विधि
अरहर दाल को नमक, हल्दी और टमाटर के साथ अच्छी तरह से पका लें।
कुकर का प्रेशर खुद से निकलने दें।
ढोकली बनाने के लिए
एक बाउल में आटा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
ढककर सेट होने के लिए 20 मिनट रख दें।
अब इनकी लोइयां बनाएं।
हर एक लोई को बेल लें। बहुत पतला नहीं रखना है। थोड़ा मोटा ही रहने दें।
इसे डायमंड या चौकोर शेप में काट लें।
तड़का तैयार करने के लिए पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक डालकर तड़काएं।
इसमें दाल के साथ उबले हुए टमाटर डालकर मिक्स करें।
3-4 मिनट बाद इसमें मेथी दाना, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिक्स करें।
इसके बाद उबली हुई दाल डालेंगे। अब बारी है इसमें ढोकली मिक्स करने की।
ढोकली डालने के बाद इसे थोड़ी देर ढककर पकाएं।
दो मिनट बाद ऊपर से हरा धनिया और घी डाल दें।
तैयार हो चुकी है आपकी दाल ढोकली सर्व करने के लिए।
ऐसी और भी कई सारी गुजराती डिश है जिसको आप आसानी से घर पर बना सके।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.