Healthy Recipe: इस तरह बनाएं गर्मा-गर्म अंकुरित मूंग दाल की टिक्की, जानें इसके फायदे

Published : Nov 25, 2021, 06:23 PM IST
Healthy Recipe: इस तरह बनाएं गर्मा-गर्म अंकुरित मूंग दाल की टिक्की, जानें इसके फायदे

सार

सर्दियों के मौसम में गर्म चीजों के खाने का एक अलग ही मजा होता है। चाहे वो गर्मा-गर्म सूप हो या फिर टिक्की। लेकिन आलू टिक्की तो आपने कई बार खाई होगी। आज हम आपको मूंग दाल की टिक्की कैसे बनाई जाती है उसके बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में चाट, टिक्की और समौसे खाने का मन हर किसी का कर जाता है। लेकिन कई बार हेल्द के चक्कर में हम इन सब खाने से भी दूरी बना लेते हैं। जिसके कारण हम हेल्दी के चक्कर में कुछ अलग ही खाने के बारे में सोचने लगते हैं। आज हम आपको मूंग दाल की टिक्की (Moong dal Tikki) बनाना बता रहे हैं. मूंगदाल कटलेट को आप आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं। मूंगदाल की टिक्की खाने से आपको भरपूर स्वाद मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। डायबिटीज के रोगियों के लिए ये बेस्ट स्नैक्स हो सकता है। इसे खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।

टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • साबुत मूंग की दाल
  • अदरक
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • ओट्स का आटा
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • गरम मसाला
  • तेल

टिक्की बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले आपको साबुत मूंग को भिगो कर अंकुरित करना होगा। जब वो अंकुरित हो जाए तो उसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
  • अब मूंग के पेस्ट को किसी गहरे बाउल में डालें। अब इसमें बारीक कटा हरा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हुआ लहसुन, ओट्स का आटा और स्वाद अनुसार नमक डालकर सबको मिला लें। 
  • अब इस मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांटकर चपटी टिक्की बना लें।
  • एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, उस पर थोड़ा ऑयल लगाकर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का होने तक पका लें।
  • टिक्की को क्रस्पी होने तक पकाएं, इस दौरान फ्लेम मीडियम कर लें। 
  • इन टिक्कियों को पुदीने की चटनी या टमाटर की सॉस के साथ सर्व करें।

मूंग के फायदे

  • अंकुरित मूंग फाइबर और आयरन से भरपूर होती है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है।
  • मूंग स्प्राउट्स ओट्स के आटे से मिलकर बनी ये टिक्की डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
  • मूंग स्प्राउट्स में बीटा ग्लूकेन नाम का एक अनोखा घुलनशील फाइबर होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
  • अंकुरित मूंग वजन कम करने में मददगार है। 
  • इस तर मूंग खाने से कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर