Gas Cylinder vs Induction Cooktop: क्या इंडक्शन पर खाना बनाना गैस से सस्ता है? गैस सिलेंडर और इंडक्शन कुकटॉप की लागत, बिजली खपत और फायदे-नुकसान को समझें और जानें आपके घर के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा किफायती पड़ता है।
Gas Cylinder vs Induction Cooktop: इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बाद, गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ोतरी हुई है, और लोगों के बीच इसकी कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। इन सभी समस्याओं के चलते, लोगों को रसोई गैस नहीं मिल रही है, ऐसे में लोग तेजी से इंडक्शन कुकर में खाना बना रहे हैं, जो बिजली से चलती है। ऐसे में कई लोग मानते हैं कि इंडक्शन पर खाना बनाना सस्ता और मॉडर्न ऑप्शन है, जबकि कुछ के अनुसार गैस सिलेंडर ज्यादा किफायती पड़ता है। असल में खर्च कई बातों पर निर्भर करता है जैसे बिजली की दर, गैस सिलेंडर की कीमत और रोजाना खाना पकाने का समय। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दोनों में से किस पर खाना बनाना जेब पर कम बोझ डालता है।
गैस सिलेंडर से खाना पकाने की लागत

भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 900-1100 रुपये के बीच रहती है (शहर के अनुसार बदल सकती है)। एक एवरेज परिवार में एक सिलेंडर लगभग 25–30 दिन चल जाता है। यानी रोजाना खाना बनाने की लागत करीब 30-40 रुपये प्रतिदिन पड़ती है। इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से गैस कई घरों में किफायती विकल्प माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Induction Stove Tips: इंडक्शन स्टोव यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना तुरंत हो सकता है खराब
इंडक्शन कुकटॉप की बिजली खपत
इंडक्शन कुकटॉप आमतौर पर 1200 से 2000 वॉट बिजली का उपयोग करता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना करीब 1–1.5 घंटे इंडक्शन पर खाना बनाता है, तो महीने में लगभग 40–60 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है। अगर बिजली का रेट 7–8 रुपये प्रति यूनिट है, तो मासिक खर्च 280–480 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि ज्यादा समय उपयोग करने पर यह खर्च और बढ़ सकता है।
कौन सा ऑप्शन ज्यादा महंगा पड़ सकता है

अगर घर में बिजली की यूनिट अधिक है और इंडक्शन का इस्तेमाल लंबे समय तक होता है, तो यह गैस सिलेंडर से महंगा पड़ सकता है। वहीं, जहां बिजली सस्ती है, या फिर 150-200 यूनिट फ्री है, जैसे दिल्ली-बिहार, या सोलर पावर का इस्तेमाल होता है, वहां इंडक्शन कुकिंग ज्यादा किफायती साबित हो सकती है। इसलिए लागत पूरी तरह स्थानीय बिजली दर और उपयोग के पैटर्न पर डिपेंड करती है।
इंडक्शन और गैस के फायदे और नुकसान
गैस पर खाना जल्दी और पारंपरिक तरीके से बनता है और इसमें बिजली की जरूरत नहीं होती। लेकिन सिलेंडर खत्म होने का जोखिम और सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ता है। दूसरी ओर, इंडक्शन कुकटॉप सुरक्षित, साफ और मॉडर्न ऑप्शन है, लेकिन इसके लिए खास इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन और लगातार बिजली सप्लाई जरूरी होती है।
इसे भी पढ़ें- ₹913 का गैस सिलेंडर पड़ रहा भारी? रसोई चलाने के ये 5 विकल्प 30% तक कम करेंगे खर्चा!
किसे लेना ज्यादा सही
अगर रोजाना ज्यादा खाना बनता है और बिजली महंगी है, तो गैस सिलेंडर अभी भी किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं, छोटे परिवार, हॉस्टल या जहां बिजली सस्ती है, वहां इंडक्शन कुकटॉप ज्यादा सुविधाजनक और सस्ता पड़ सकता है। सही विकल्प वही है जो आपके बजट और उपयोग के अनुसार बेहतर हो।
