ऐसे बनाएं नारियल की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Published : Nov 10, 2019, 12:42 PM ISTUpdated : Nov 10, 2019, 12:43 PM IST
ऐसे बनाएं नारियल की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

सार

आम तौर पर नारियल की चटनी साउथ इंडिया में डोसा, इडली और वड़ा के साथ खाई जाती है, लेकिन इसे किसी भी चीज के साथ खाया जा सकता है।

फूड डेस्क। आम तौर पर नारियल की चटनी साउथ इंडिया में डोसा, इडली और वड़ा के साथ खाई जाती है, लेकिन इसे किसी भी चीज के साथ खाया जा सकता है। दक्षिण भारत में नारियल ज्यादा होता है, इसलिए वहां के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। आप चाहें तो डोसा-इडली के अलावा दूसरी चीजों के साथ भी नारियल की चटनी खा सकते हैं। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, पौष्टिक भी काफी होती है। नारियल की चटनी मूंगफली मिला कर भी बनाई जाती है। जानें इसे बनाने की विधि।

सामग्री
एक कप चटनी के लिए
- एक कप घिसा हुआ नारियल
- एक कप पिसी हुई मूंगफली
- थोड़ा कटा हरा धनिया
- दो-तीन हरी मिर्च
- आधा चम्मच नमक
- आधा कप दही
- एक कप पानी
- दो चम्मच तेल
- कुछ करी पत्ते

बनाने की विधि
- कड़ाही को गैस पर कुछ देर तक गर्म होने के लिए छोड़ दें।
- इसमें नारियल और मूंगफली के पेस्ट को डाल कर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद उसमें दही और नमक मिला दें। 
- हरा धनिया और मिर्च को एक साथ पीस कर इसमें मिला दें। 
- एक बर्तन में थोड़ा तेल गर्म करें। 
- तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, एक लाल मिर्च और करी पत्ता डाल कर एक-दो मिनट के लिए भूनें। 
- इसके बाद इसे चटनी में मिक्स कर दें।

 
अब चटनी तैयार है। इसे डोसा, वडा, इडली या नॉर्थ इंडियन डिश के साथ भी खा सकते हैं।    
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत