ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल खाना चाहते हों तो बनाएं रवा डोसा, जानें इसकी रेसिपी

Published : Apr 16, 2020, 10:18 AM IST
ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल खाना चाहते हों तो बनाएं रवा डोसा, जानें इसकी रेसिपी

सार

ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीजें खाने से लोग बोर हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर इसमें बदलाव करते रहना चाहिए।

फूड डेस्क। ब्रेकफास्ट में एक ही तरह की चीजें खाने से लोग बोर हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर इसमें बदलाव करते रहना चाहिए। अगर आप नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो साउथ इंडियन डिश रवा डोसा बना सकते हैं। यह हेल्थ के लिहाज से भी ठीक होता है। जानें इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- आधा कप सूजी और आधा कप चावल का आटा
- दो बड़ा चम्मच मैदा
- एक हरी मिर्च बारीक कटी
- एक प्याज बारीक कटा
- दो कप पानी या छाछ
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- एक चम्मच तेल
- आधा चम्मच राई
- एक चम्मच जीरा
- थोड़ा धनिया का पत्ता
- करी पत्ता
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

एक बाउल में सूजी, चावल का आटा, मैदा, हरी मिर्च, प्याज, धनिया की हरी पत्ती, करी पत्ता और काली मिर्च का पाउडर मिला दें। पैन में तेल गर्म कर राई का छौंक लगाएं। फिर उसमें जीरा और करी पत्ता डालें। सुनहरा होने पर उसे आंच पर से उतार लें और उसे सूजी वाले मिक्सचर में मिला दें। फिर नमक और पानी या छाछ मिला कर फेंट दें। 15-20 मिनट तक उस ढंक कर रख दें। इसके बाद नॉनस्टिक तवे पर तेल डाल कर उसे फैला दें। फिर एक चम्मच घोल डाल कर उसे चम्मच के सहारे फैला दें। ऊपर से थोड़ा तेल डाल दें। आंच धीमी रखें और कुरकुरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें। इसी तरह से डोसे बना कर अलग बर्तन में रखते जाएं। इसे नारियल और टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। इसका स्वाद सबों को पसंद आएगा। यह पौष्टिक भी होता है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर