ऐसे बनाएं अमरूद की जेली, ब्रेड के साथ लगेगी टेस्टी

Published : Nov 27, 2019, 01:10 PM IST
ऐसे बनाएं अमरूद की जेली, ब्रेड के साथ लगेगी टेस्टी

सार

सर्दियों में अच्छी क्वालिटी के अमरूद काफी मिलते हैं। इनकी जेली आसानी से बनाई जा सकती है। यह टेस्टी तो होती है, हेल्दी भी होती है।

फूड डेस्क। सर्दियों में अच्छी क्वालिटी के अमरूद काफी मिलते हैं। इनकी जेली आसानी से बनाई जा सकती है। यह टेस्टी तो होती है, हेल्दी भी होती है। जानें अमरूद की जेली की रेसिपी। 

सामग्री

- 500 ग्राम अमरूद
- 250 ग्राम चीनी
- एक चम्मच नींबू का रस
- एक चुटकी ऑरेंज फूड कलर


विधि

- सबसे पहले अमरूद को धो लें। 
- पतले टुकड़ों में काटें।
- अमरूद के टुकड़ों के एक बर्तन में रख दें।
- उसमें इतना पानी डालें कि अमरूद डूब जाएं।
- अब गैस की आंच मद्धिम कर बर्तन रख दें।
- तब तक उबालें जब तक अमरूद पूरी तरह गल ना जाएं।
- इसके बाद अमरूद को चम्मच से दबाते हुए चलाएं और गैस बंद कर दें।
- अमरूद का पानी छान कर निकाल लें। 
- अब अमरूद को दबा कर उसका स्टार्च निकालें। गूदे को अलग कर दें।
- फिर इस रस में चीनी मिला कर बर्तन में रख गैस पर चढ़ा दें।
- जब यह गाढ़ा होने लगे तो उसमें नींबू का रस मिलाएं और चलाते रहें।
- इसके बाद उसमें फूड कलर मिला दें।
- यह जब गाढ़ा हो जाए तो आंच पर से उतार लें।
- ठंडा होने पर जार में बंद कर रख लें।


इसके बाद इसे ब्रेड, रोटी या पराठों के साथ खाएं। टेस्ट होता है लाजवाब।


 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत