
फूड डेस्क : ठंड के दिनों में गरम-गरम पराठे (Paratha) मिल जाए तो क्या ही कहना, लेकिन अक्सर हेल्थ कॉन्शियस लोग पराठे खाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें बहुत सारी कैलोरीज होती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं, कि कैसे आप इन पराठों को हेल्दी बना सकते हैं। जी हां, आलू की जगह अगर आप पराठों में हेल्दी स्टफिंग करके बनाएंगे तो यह पराठे प्रोटीन पावर पैक (Protein Packed Stuffed Parathas) हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पांच स्वादिष्ट प्रोटीन से भरे भरवां पराठे की रेसिपी...
चिकन पराठा
अगर आपको चिकन पसंद है, तो आप इसकी सब्जी की जगह पराठे भी बना सकते हैं। चिकन एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है और इसकी स्टफिंग करके बना पराठा पावर पैक होता है। इसके लिए आप बॉयल चिकन को मैश करके इसमें मसाले डालकर टेस्टी पराठे की स्टफिंग बना सकते हैं।
अंडा पराठा
अंडा पराठा नॉनवेज खाने वाले लोगों को बहुत पसंद आता है और बनाने में ये सरल भी है। आप अपने दिन की शुरुआत स्वस्थ तरीके से करने के लिए इसे दही और अचार के साथ मिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पराठे के फूलने के बाद इसमें 1 अंडा फोड़कर डालें और इसे अच्छी तरह से तेल या बटर से सेंक लें।
चना दाल
वेजिटेरियन लोगों के लिए चना दाल पराठा प्रोटीन का एक बढ़िया स्रोत है। इसे बनाने के लिए चना दाल या छोले को उबाल कर इसे मैश कर सूखे मसालों के साथ स्टफ करके आप इसके पराठे बना सकते हैं।
मेथी-पनीर पराठा
पनीर प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और मेथी कई सारे मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती है। इसके पराठे एक होल मील का काम करते हैं। इसके लिए बारीक कद्दूकस किया हुआ पनीर और मेथी के पत्तों को मिलाकर यह स्टफिंग पराठे में करें और इसे सेंक कर खाएं।
स्प्राउट्स पराठा
अंकुरित आहार हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आप स्प्राउट्स के पराठे बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बस आप अपने पसंदीदा स्प्राउट्स को हरी धनिया, मिर्ची, अदरक और लहसुन के साथ पीस लें और इस मिश्रण में आटा मिलाकर गूथ लें और इससे फटाफट नाश्ते में पराठे बनाकर सभी को खिलाएं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: मीठे-मीठे गुलाब जामुन को बेसन में डालकर बना दिए पकौड़े, लोग बोले- मिठाई का कर दिया सत्यानाश
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.