अब सिर्फ 2 मिनट में छिल जाएंगे ढाई सौ ग्राम से ज्यादा लहसुन, बस अपनाएं यह आसान तरीके

Published : Jun 25, 2022, 02:17 PM IST
अब सिर्फ 2 मिनट में छिल जाएंगे ढाई सौ ग्राम से ज्यादा लहसुन, बस अपनाएं यह आसान तरीके

सार

Lahsun chhilne ka aasan tarika: क्या लहसुन की कलियां छीलने में आपको बहुत समय बर्बाद हो जाता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं लहसुन छीलने की ईजी ट्रिक्स।

फूड डेस्क : लगभग हर प्रकार के खाने में लहसुन (garlic) का इस्तेमाल किया जाता है। यह ना सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के हिसाब से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दाल हो, सब्जी हो या चाइनीस डिश लहसुन का इस्तेमाल जरूर होता है। लेकिन लहसुन को छीलना बेहद टाइम टेकिंग काम होता है और इसे छीलने से उंगलियों में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं लहसुन छीलने के 6 आसान तरीके (garlic peeling tips), जिसके जरिए आप झटपट लहसुन छील सकते हैं, वह भी बिना किसी मेहनत के...

लहसुन छीलने का आसन तारीका
1. लहसुन को छीलने का सबसे आसान तरीका यह है कि लहसुन की कली को एक कपड़े में रखें और अब कपड़े को ढ़ककर उसे जोर से हाथ से मलिए। आप चाहे तो बेलन से भी मल सकते हैं। आप देखेंगे अपने आप ही लहसुन का छिलका उतर जाता है और कचरा कपड़े में रह जाता है।

2. लहसुन छीलने का तरीका जो काफी पॉपुलर है उसमें आप लहसुन को बीच से काट लीजिए। अब उसे प्लेट के ऊपर रखे और ऊपर से चाकू की मदद से ठोके। आप देखेंगे कि अपने आप ही लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी।

3. इसके अलावा लहसुन को छीलने के लिए आप इसे हल्का सा तवा पर गर्म कर लें। इससे इसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं।

4. अगर आप घर में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं तो लहसुन को छीलने के लिए इसे 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव कर लें और जब आप इसे बाहर निकालेंगे तो उसके छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

5. लहसुन छीलने का एक आसान तरीका यह भी है कि दो कटोरिओं के बीच में लहसुन को रखें और उस कटोरी को जोर-जोर से हिलाएं। आप देखेंगे कटोरी को खोलने के बाद इसके छिलके अपने आप ही उतरे मिल जाएंगे।

6. लहसुन को छीलने के लिए आप इसे आधे घंटे पहले गर्म पानी में भिगोकर रख दें। इससे इसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं और लहसुन में लगी धूल-मिट्टी भी निकल जाती है।

और पढ़ें: डिलीवरी के बाद योनि में कसाव लाने के लिए, करें ये 5 एक्सरसाइज

रात में गैजेट का इस्तेमाल करना नहीं करते हैं बंद, तो पुरुष पिता बनने के लिए जाएंगे तरस !

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी