
फूड डेस्क : आजकल लोग बहुत ज्यादा हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं और इसके लिए लोग ग्लूटेन फ्री चीजें खाना पसंद कर रहे हैं। अब लोगों को सवाल होता है कि यह gluten-free खाना होता क्या है और इसे कैसे बनाया जा सकता है? और खासकर लोगों का यह सवाल होता है कि क्या gluten-free खाना खाने के दौरान हम मीठा खा सकते हैं? तो चलिए आज आपकी समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं gluten-free पिस्ता बर्फी (pista burfi) बनाने की रेसिपी, जो ना सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत में भी कमाल होती है इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
2 कप पिस्ता
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच
1 कप चीनी
एक चम्मच फूड कलर
1 कप पानी
विधि
- gluten-free पिस्ता बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले हरे सादा पिस्ता को लगभग 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें।
- अब पानी निथार कर पिस्ते का छिलका हटा दें। मिक्सर में पिस्ता और ग्रीन फूड कलर की 2-3 बूंदें डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके साथ ही दूसरी ओर चीनी को पानी में घोलकर चाशनी तैयार कर लें। (याद रखें कि बर्फी के लिए हमें एक तार की चाशनी बनानी है। इसे चेक करने के लिए अपनी दोनों उंगलियों के बीच थोड़ा सा चीनी का मिश्रण रखें, अगर उसमें से 1 तार जैसा निकलता है, तो इस समय गैस बंद कर दें।)
- शक्कर की चाशनी में पिस्ता का पेस्ट डालें और चलाते रहें। अब इसमें इलायची पाउडर डालकर कुछ मिनट तक पकाएं।
- जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही से अलग होने लगे, तो एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें और उस पर पिस्ता का मिश्रण फैला दें। इसे लगभग एक घंटे के लिए सेट होने दें।
- इसके बाद तैयार पिस्ता बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें और चांदी के वर्क से सजाएं और सर्व करें।
क्या होता है ग्लूटन-फ्री खाना
ग्लूटन एक तरह का प्रोटीन होता है। वहीं, ग्लूटन-फ्री डाइट का मतलब अपने खाने में से उन चीजों को हटाना जिसमें ग्लूटन होता है। जैसे- गेहूं, सूजी, जौ आदि। आजकल वेट लॉस से लेकर हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोग gluten-free डाइट फॉलो करते है। इसके अलावा जो लोग ग्लूटन इन्टॉलरेंस होते है, उन्हें भी ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसमें ग्लूटेन की मात्रा होती है।
ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: बिना प्याज इन 7 चीजों से बनाएं चिकन-मटन और पनीर के लिए ग्रेवी, खाने वाला भी नहीं लगा पाएगा पता
Recipe: क्या कभी खाई है बिना दूध की खीर? चावल सेंवई की जगह डाला जाता है यह फल
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.