
फूड डेस्क। लॉकडाउन की वजह से बाहर का खाना-पीना एकदम बंद हो गया है। बच्चे समोसा, ब्रेड पकौड़े, छोले-भटूरे जैसी चीजें खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें ये चीजें नहीं मिला पा रही हैं। इन चीजों के लिए बच्चे कभी-कभी परेशान करने लगते हैं। आज हम आपको चीज़ ब्रेड पकौड़ा की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बच्चों के साथ ही सभी लोग पसंद करेंगे।
आवश्यक सामग्री
- ब्रेड की 16 स्लाइस
- 2 कप बेसन
- एक कप चीज़
- एक-चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 हरी मिर्च
- थोड़ा तेल
- लाल, हरी, पीली शिमला मिर्च बारीक कटी
- एक चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
एक बर्तन में शिमला मिर्च की बारीक कतरनें, चीज़, हरी मिर्च और नमक को मिला दें। एक बाउल में बेसन, नमक, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा मिला कर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस पर चीज़ वाला मिक्सचर फैला कर दूसरी स्लाइस से उसे कवर करें और हल्के हाथों से दबा कर तिकोने आकार में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। भरे ब्रेड को बेसन के घोल में डुबो कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। बारी-बारी सारे ब्रेड तल लें। इसे हरी और लाल चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.