
फूड डेस्क। आपने कई चीजों का हलवा खाया होगा। अक्सर लोग सूजी का हलवा बनाते हैं। सर्दियों में गाजर का हलवा काफी पसंद किया जाता है। मिक्स दाल के हलवा का स्वाद खास ही होता है। इसे किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं। जानें इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 100 ग्राम मूंग दाल
- 100 ग्राम चना दाल
- 50 ग्राम उड़द दाल
- 200 ग्राम चीनी
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े काजू
- 25 ग्राम किशमिश
- 150 ग्राम शुद्ध देशी घी
बनाने की विधि
पहले सभी दालों को साफ कर के 2-3 घंटे तक पानी में भिगो दें। इसके बाद उन्हें मिक्सी में थोड़ा मोटा पीस लें। एक कप पानी में चीनी डाल कर चाशनी तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म कर लें और पिसी दाल उसमें डाल कर भूनें। आंच कम रखें। बीच-बीच में कलछुल या बड़े चम्मच से चलाते रहें। जब इसका रंग सुनहरा हो जाए तो उतार लें और चाशनी में मिला कर कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, काजू और किशमिश मिला दें। ठंडा होने पर इसे परोसें। यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.