15 मिनट बनकर तैयार हो जाएंगे टेस्टी नूडल्स...खुश रहेंगे आपके बच्चे

Published : May 08, 2020, 12:02 AM IST
15 मिनट बनकर तैयार हो जाएंगे टेस्टी नूडल्स...खुश रहेंगे आपके बच्चे

सार

वीडियो डेस्क। लॉकडाउन में आप घर में कैद हैं। ऐसे में आपके सामने सबसे बड़ी मुसीबत होगी कि रोज रोज क्या नया बनाएं। रोज बच्चों की नई नई फरमाइश भी आपको परेशान करतीं होंगी। 

वीडियो डेस्क। लॉकडाउन में आप घर में कैद हैं। ऐसे में आपके सामने सबसे बड़ी मुसीबत होगी कि रोज रोज क्या नया बनाएं। रोज बच्चों की नई नई फरमाइश भी आपको परेशान करतीं होंगी। वहीं अगर बच्चों की फरमाइश नूडल्स खाने की हो तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यहां झट पट तरीके से आप नूडल्स तैयार कर सकते हैं। 
चायनीज फूड
कितने लोगों के लिए : 1 - 2
समय : 15 से 30 मिनट
मील टाइप : वेज
आवश्यकता सामग्री
1 पैकेट नूडल्स
1 प्याज
5 कली लहसुन की
2 हरी मिर्च
1 गाजर
1 शिमला मिर्च
1/4 टुकड़ा पत्तागोभी
नमक स्वादानुसार
2 टीस्पून टोमैटो केचप
तेल जरूरत के अनुसार
पानी नूडल्स उबालने के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर नूडल्स उबाल लें।
- दूसरी तरफ सारी सब्जियों को पतला लंबा काट लें।
- नूडल्स के उबलते ही इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें. इससे ये आपस में चिपकेंगे नहीं।
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें।
- तेल के गरम होते ही सभी सब्जियों को डाले दें।
- सब्जियों के भुनते ही टोमैटो केचप डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- नूडल्स और नमक डालकर सभी सब्जियों के साथ अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें।
- तैयार है वेज नूडल्स. सॉस के साथ सर्व करें।
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका