
फूड डेस्क। सर्दियों के मौसम में गरमागरम खाने का मजा ही कुछ खास होता है। इस मौसम में आप स्पेशल फूड के तौर पर मटर-पुलाव बना सकते हैं। सर्दियों में हरा मटर काफी मिलता है। मटर काफी फायदेमंद होता है। आज जानें मटर-पुलाव की रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- हरा मटर दो कप
- 200 ग्राम बासमती चावल
- 10-12 दाने काजू
- हरा धनिया बारीक कटा
- 3-4 चम्मच शुद्ध घी
- अदरक बारीक कटी
- एक नींबू का रस
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- आधा चम्मच जीरा
- आधा चम्मच गरम मसाला
- थोड़ी काली मिर्च खड़ी
- 2 बड़ी इलायची
- 4-5 लौंग
- दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले प्रेशर कुकर को गैस पर चढ़ा दें और उसमें घी डाल दें। आंच कम रखें। जीरा डालने के बाद उसमें मिर्च, अदरक और काजू डाल कर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें मटर डाल दें। इसे कुछ देर तक चलाएं। अब इसमें भिगोया हुआ बासमती चावल डाल दें। फिर करीब डेढ़ कप पानी, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक भी डाल दें। इसे एक सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलने के बाद 10 मिनट तक इस मटर-पुलाव को किसी बर्तन में फैला कर रखें। फिर दोबारा से चला कर मिक्स कर दें। अब मटर-पुलाव तैयार है। इसे दाल तड़का या दाल मखानी के साथ गरमागरम परोसें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.